बिहारः शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश कुमार 16 नवंबर को करेंगे हाई-लेवल की बैठक

पटना। गोपालगंज और बेतिया जिले में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद सीएम नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को शरारबबंदी को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की घोषणा की है। बीते शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर हाईलेवल की बैठक की थी, जिसमें उन्होंने हिदायत दी थी कि मद्य निषेध विभाग एवं पुलिस मुख्यालय हर दूसरे दिन बैठक कर इसकी समीक्षा करें। हाल के दिनों में जहां-जहां घटनाएं घटी हैं, वहां दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं उन्होंने कहा था कि एक बार फिर से लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान की जरूरत है।

Recommended Video

    Bihar Liquor Deaths: जहरीली शराब से मौतों को लेकर एक्‍शन में CM Nitish, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    cm nitish kumar will do high level meetion on 16th november

    इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने बैठक में कहा था कि महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी लागू की गई है। महिलाओं को फिर से प्रेरित करें ताकि गड़बड़ करने वालों की पहचान हो सके। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, सभी सरकारी आवासों में शराबबंदी के पक्ष में बाल-विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध व जल-जीवन, हरियाली के संबंध में दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराएं।

    वहीं बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू है और आगे भी लागू रहेगा, जो मौतें हुई हैं, उसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज कांड की चर्चा करते हुए कहा कि देखिये वहां कितने लोगों को सजा हुई है।

    ललन सिंह ने कहा कि हत्या के लिए कानून है फिर भी मर्डर होता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर खानापूर्ति के सवाल पर ललन सिंह ने हत्‍या के लिए कानून फांसी बना है फिर भी लोग हत्‍या करते हैं कि नहीं। पकड़ाते हैं तो फांसी होती है। कानून का उल्‍लंघन करिएगा तो फांसी होगी, सजा होगी। जो कानून में प्रावधान है लागू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+