Bihar News: नीतीश की खामोशी से RJD खेमे में बेचैनी, शाह के साथ चिराग की चर्चा ख़त्म, क्या है हलचल?

Political Crisis In Bihar: बिहार में सियासी समीकरण बदलने की संभावना तेज़ होती जा रही है। चर्चा तेज़ है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाकर सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं। इस पूरे मामले में सीएम नीतीश कुमार की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नीतीश की खामोशी से राजद खेमे में बेचैनी बढ़ रही है। वहीं भाजपा नेताओं में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच सूत्रों के हवाले से यह ख़बर आ रही है कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना समर्थन वापिस ले सकती है। इसी क्रम में राजद कोटे से एक मंत्री ने अपनी सरकारी गाड़ी वापिस कर दी है।

CM Nitish Kumar is not giving any reaction on bihar political crisis, Uneasiness in RJD Leaders

इसके साथ ही ख़बर यह है कि राज्यपाल के पास जाकर राजद सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है। बिहार में मचे सियासी तूफान के बीच दिल्ली में जमुई सांसद चिराग पासवान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की।

अमित शाह के आवास पर चली बैठक में चिराग पासवान के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। अमित शाह के घर से चिराग पासवान निकल चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में चिराग पासवान के साथ अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के फैसले को लेकर चर्चा की।

बिहार में महागठबंधन नेताओं के बीच भी सियासी मंथन जारी है। राजद अलग बैठक कर रही है, वहीं कांग्रेस की अलग मीटिंग हो रही है। इस बीच राजद भी आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नज़र आ रही है। अब देखना यह होगा कि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के साथ रहते हुए विपक्षी एकता को मज़बूत करते हैं। या फिर NDA के साथ जाकर भाजपा का कमल खिलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+