सीएम नीतीश कुमार कोरोना से हुए रिकवर, निगेटिव आई उनकी कोविड रिपोर्ट
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना निगेटिव हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर फिलहाल सीएम नीतीश अभी कुछ दिन और स्वास्थ्य लाभ लेंगे। बता दें कि बीते 10 जनवरी को सीएमओ बिहार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमित होते ही खुद को डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेट कर लिया था। उन्होंने लोगों से भी कोविड के प्रति सावधानियां बरतने की अपील की थी।

आइसोलेशन का वक्त पूरा होते ही जब सीएम नीतीश कुमार ने सात दिनों के बाद यानि 17 जनवरी को जब फिर से कोरोना जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। हालांकि इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार के भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के लिए उनके समर्थक व जदयू के कई नेताओं व कार्यकर्ताओँ ने हवन व पूजन किया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने दो बार कोरोना जांच करवाई थी, जिसके बाद दूसरी रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाए गए थे।
बिहार में मंगलवार को 4551 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 15 जनवरी को 6263 नए मामले आए थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना को लेकर सख्ती और लोगों के सहयोग का यह परिणाम है। पटना में मंगलवार को 1218 नए मामले आए हैं, जबकि 9 जनवरी को पटना में 2500 से अधिक मामले आए थे।












Click it and Unblock the Notifications