video: नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा के दौरान काफिले पर पत्थरबाजी, कई घायल

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर जिले में समीक्षा यात्रा करने पहुंचे थे जहां आक्रोशित लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी करते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। इस पत्थरबाजी और हगांमे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि लोग मुख्यमंत्री को इलाके की दलित बस्ती को लाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ और उग्र रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

cm nitish kumar convoy attacked in buxar in bihar during reviews meeting

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को पत्थरबाजी के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। आज वह सरकारी विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर के नंदर गांव पहुंचे थे जहां गांव वालों ने आरोप लगाया कि सात निश्चय कार्यक्रम में कोई काम धरातल पर नहीं हुआ है। फिलहाल नीतीश कुमार नंदर गाव से निकल गए हैं और गांव से दो किलोमीटर दूर हरियाणा फार्म पर सभा के लिए पहुंचे हैं।

cm nitish kumar convoy attacked in buxar in bihar during reviews meeting

उल्लेखनीय है कि बक्सर जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण, नंदन गांव में सात निश्चय की योजनाओं की समीक्षा बैठक और योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन शामिल था। जहां सड़क मार्ग से डुमराव पहुंचने के बाद वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज पहुंचे और वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीएम का काफिला हरियाणा फार्म होता हुआ नंदन गांव पहुंचा लेकिन लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। नंदन गांव में सीएम अपने आला अधिकारियों के साथ सात निश्चय की योजनाओँ की समीक्षा करने वाले थे और गांव की गलियों को घूम-घूम कर विकास की वास्तविकता को देखते लेकिन हंगामा होने से सब स्थगित हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+