Bihar News: Banka Digital Library बोर्ड पर अंग्रेजी देख CM नीतीश कुमार ने जताई नाराज़गी, कहा- बोर्ड बदलें

CM Nitish Kumar Inaugurated Banka Digital Library: बिहार में चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति तैयार कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री भी चुनावी मौसम में सियासी माइलेज लेने से नहीं चूक रहे हैं।

बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका पहुंचे जहां, उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। वहीं ख़बर यह भी आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार नेकथित तौर पर एक बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखे लफ़्ज़ को देख कर नाराज़गी जताई।

CM Nitish Kumar Banka Digital Library,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोर्ड पर अंग्रेज़ी लिखा देख कर कहा कि आप लोग "आप हिंदी भाषा की अहमियत खत्म कर रहे हैं। हिंदी हमारी भाषा है, इसे (बोर्ड) को बदलो। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिजिटल लाइब्रेरी का आज बांका में उद्घाटन किया।

ग़ौरतलब है कि सीएण नीतीश कुमार इन दिनों चुनावी मोड में एक्टिव नज़र आ रहे हैं। वह अपनी सियासी चाल से नेता और कार्यकर्ताओं को चौंका भी रहे हैं। हाल ही में वह अचानक जदयू कार्यालय पहुंच गए थे, जिसकी ख़बर उनके खासम खास लोगों को भी नहीं थी।

वहीं मगलवार को वह अचानक बिहार सरकार के मंत्रियों के दफ्तर पहुंच गए, जहां मंत्री और अधिकारी नदारद मिले तो उनकी क्लास लगाई। इसके साथ ही साढे 9 बजे किसी भी हाल में दफ्तर पहुंचने की हिदायत दी। आज कल रोज़ाना सीएम नीतीश कुमार कुछ न कुछ अलग कर रहे हैं, जिससे वह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+