बिहारः पद्म सम्मान पाने वालों को सीएम नीतीश और सुशील मोदी ने दी बधाई, कहा- बिहार का बढ़ाया सम्मान

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पद्म सम्मानों की घोषणा होने पर खुशी जताई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पद्म भूषण और गोवा की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा को पद्मश्री मिलने पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके अलावा दुलासी देवी, रामचंद्र मांझी और डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्मश्री मिलने पर बधाई भी दी है।

cm nitish kumar and sushil modi congratulated who received padmashri award

वहीं पद्मीश्री सम्मान से रामचंद्र मांझी, दुलारी देवी, मृदुला सिन्हा और डॉ. दिलीप कुमार सिंह के सम्मानित होने पर बधाई देते हुए राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि है समाज के दबे-कुचले व गुमनाम व दूर-दराज के लोगों को पद्म जैसे सम्मान से सम्मानित करने की परिपाटी के चलते बिहार का मान बढ़ रहा है। वहीं मरणोपरांत रामविलास पासवान को पद्मविभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि स्वर्गीय पासवान देश के सर्वमान्य नेता थे।

इसके अलावा सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 95 वर्षीय रामचंद्र मांझी ने भिखारी ठाकुर की नाच परंपरा को आगे बढ़ाया। दबे-कुचले समाज से आने वाले मांझी को पद्मश्री से सम्मानित कर केंद्र सरकार ने सराहनीय काम किया है। वहीं दुलारी देवी को पद्मश्री मिलने पर सुशील मोदी ने कहा कि मल्लाह समाज से आने वाली दुलारी देवी ने दूसरों के घरों में बर्तन मांज और झाड़ू-पोछा कर अपना जीवन निर्वाह करती रही हैं। उनको मिथिला पेंटिंग में उल्लेखनीय काम के लिए सम्मानित किया गया है।

सुशील मोदी ने कहा कि साहित्य सेवी व राजनीतिज्ञ मृदुला सिन्हा को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित करने से बिहार का मान बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+