Bihar Chunav 2025: बिहार के इस ज़िले में दो नहीं, एक ही EVM से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने बताया खास कारण
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां समस्तीपुर जिले में अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस बार जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीनगर, विभूतिपुर, रोसड़ा और हसनपुर में मतदान एक ही ईवीएम से कराया जाएगा।
किसी भी सीट पर उम्मीदवारों की संख्या 16 से अधिक नहीं होने के कारण दूसरी बैलेट यूनिट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया और अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।

एक ही ईवीएम से होगा मतदान
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 उम्मीदवारों के नाम अंकित किए जा सकते हैं। समस्तीपुर जिले में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या इस सीमा से अधिक नहीं है, इसलिए एक ही यूनिट से पूरे मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इससे मतदान कर्मियों को संचालन में सुविधा होगी और मतदाताओं के लिए मतदान भी सरल हो जाएगा।
43 सौ से अधिक ईवीएम तैयार
जिले में कुल 3603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक-एक ईवीएम, एक कंट्रोल यूनिट और एक वीवीपैट मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार 20 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं, ताकि किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में तुरंत बदलाव किया जा सके। जिला प्रशासन के अनुसार, अबकी बार 43 सौ से अधिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
24 अक्टूबर को होगा दूसरा रैंडमाइजेशन
उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और 24 अक्टूबर को द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर प्रशिक्षण, सामग्री वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा लगातार की जा रही है।
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष ध्यान
विनोद कुमार ने कहा कि इस बार निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की संभावना न रहे। अधिकारियों का कहना है कि आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता बिना किसी बाधा के सुरक्षित माहौल में अपना वोट दे सके।
जिले का मतदाता और बूथ का पूरा ब्यौरा
समस्तीपुर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 29 लाख 32 हजार 602 है, जिनमें 13 लाख 68 हजार 946 महिला और 15 लाख 63 हजार 626 पुरुष मतदाता हैं। जिले में तीस मंग्लामुखी मतदाता भी दर्ज हैं। पूरे जिले में कुल 3603 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कल्याणपुर विधानसभा में 403 बूथों पर 3,23,423 मतदाता, वारिसनगर में 400 बूथों पर 3,23,844 मतदाता, समस्तीपुर में 322 बूथों पर 2,74,074 मतदाता, उजियारपुर में 367 बूथों पर 3,08,738 मतदाता, मोरवा में 345 बूथों पर 2,67,958 मतदाता, सरायरंजन में 332 बूथों पर 2,81,811 मतदाता, मोहिउद्दीनगर में 317 बूथों पर 2,59,005 मतदाता, विभूतिपुर में 338 बूथों पर 2,74,410 मतदाता, रोसड़ा में 413 बूथों पर 3,30,510 मतदाता और हसनपुर में 366 बूथों पर 2,88,829 मतदाता शामिल हैं।
निष्पक्ष चुनाव की दिशा में बड़ा कदम
प्रशासन का दावा है कि इस बार ईवीएम की संख्या और बूथों की सटीक व्यवस्था से मतदान में किसी भी तरह की तकनीकी या प्रबंधन संबंधी बाधा नहीं आएगी। समस्तीपुर में एक ही ईवीएम से मतदान की व्यवस्था को आयोग ने पारदर्शी और प्रभावी चुनाव प्रणाली की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। आने वाले दिनों में प्रशिक्षण और अंतिम रिहर्सल के बाद जिले की सभी सीटों पर मतदान तैयारियां पूरी तरह से संपन्न मानी जाएंगी।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications