बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर फूटा चिराग का गुस्सा, कह दी ऐसी बात कि CM नीतीश को लग सकती है मिर्ची
Chirag Paswan vs Nitish Kumar: बिहार में क़ानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठछ रहे हैं। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे हालात में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए पूछा, आख़िर बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बिहार पुलिस की असल जिम्मेदारी क्या है जनता की सुरक्षा या आंकड़ों की बाज़ीगरी?

नीतीश सरकार के खिलाफ चिराग ने खोला मोर्चा
बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने चिराग पासवान एक बार फिर आक्रामक मूड में हैं। वे लगातार नीतीश सरकार की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर हमलावर बने हुए हैं। अब जब बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से ऊपर जा रहा है, चिराग पासवान का मुखर होना राजनीतिक हलकों में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। उनके तीखे बयान और सोशल मीडिया पोस्ट नीतीश कुमार के लिए आने वाले समय में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
सीएम नीतीश के लिए टेंशन बने चिराग
कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ ही चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश के लिए टेंशन बने हुए हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाल ही में छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित 'नव संकल्प महासभा' के मंच से बड़ा ऐलान करते हुए साफ कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा न सिर्फ चिराग की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास को दर्शाती है, बल्कि नीतीश कुमार और उनके गठबंधन के लिए एक साफ और सशक्त संदेश भी है एलजेपी (रामविलास) किसी भी राजनीतिक समीकरण की मोहताज नहीं है।
ये भी पढ़ें Bihar Election: महागठबंधन की पटना में अहम बैठक, Tejashwi Yadav सीट बंटवारे पर करेंगे चर्चा
'हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा'
चिराग ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा, 'हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा' यानी पार्टी का हर उम्मीदवार उनके नेतृत्व, सोच और विजन को लेकर जनता के बीच जाएगा। उन्होंने यह भी इशारों में स्पष्ट कर दिया कि अब वह किसी गठबंधन के साये में नहीं, बल्कि अपने स्वाभिमान और जनसमर्थन के बूते सियासी समर में उतरेंगे।
चुनाव से पहले चिराग का यह ऐलान, नीतीश कुमार के लिए निश्चित रूप से सिरदर्द बढ़ाने वाला है, क्योंकि 2020 में भी चिराग की रणनीति ने कई सीटों पर JDU को नुकसान पहुंचाया था। अब जब वे फिर से हर सीट पर ताल ठोकने का दावा कर रहे हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार की चुनावी लड़ाई और दिलचस्प होने जा रही है।
ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: Tejashwi Yadav का बड़ा दावा, 'बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है JDU को, नीतीश नहीं बनेंगे CM'












Click it and Unblock the Notifications