Bihar Election 2025: Tejashwi Yadav का बड़ा दावा, 'बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है JDU को, नीतीश नहीं बनेंगे CM'
Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही महीने बचे हैं। एनडीए और इंडिया अलायंस दोनों ही अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही हैं। चुनाव प्रचार और रैलियों के साथ ही एक-दूसरे पर आरोपों का दौर भी चल रहा है। एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने जेडीयू को हाईजैक कर लिया है। नीतीश कुमार को बीजेपी अब मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। तेजस्वी इससे पहले भी बीजेपी पर इस तरह के आरोप लगा चुके हैं।

Tejashwi Yadav ने कहा, 'नीतीश पर उम्र का असर दिख रहा'
एक मीडिया चैनल के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार 20 साल सीएम रहकर थक चुके हैं। एक उम्र का असर है, उन पर अब दिख रहा है। कब क्या कह देते हैं, किसी को समझ नहीं आता है। सदन में अब कहां मुलाकात होती है? मेरे भाषण के समय वह सदन में ही नहीं रहते हैं। एक ही बात सब जगह कहते हैं 2005 से पहले की, अपने 20 साल के बारे में नहीं कहते हैं।'
यह भी पढ़ें: Rahul-Tejashwi के रथ पर कन्हैया और पप्पू यादव को नहीं मिली जगह, उल्टे पांव लौटे वापस, कैमरे में कैद हुआ ड्रामा
Tejashwi Yadav ने कहा, 'नीतीश नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री'
इसी कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार अब सीएम नहीं बनेंगे। बीजेपी के पास कोई सीएम फेस नहीं है। सम्राट चौधरी जंगलराज की बात करते हैं। सम्राट चौधरी कभी चुनाव नहीं लड़े हैं। आज तक जब चुनाव लड़े हैं, हमेशा हारे हैं। बोलने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। उनका परिवार राजद के साथ रहा है। उनके पिताजी लालू जी के साथ थे।' जब उनसे पूछा गया कि नीतीश के बाद सीएम कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि हम बनेंगे। फिर उन्होंने बात मोड़ दी और कहा कि मुद्दा यह है कि एक रिटायर्ड अधिकारी को ईडी के केस में फंसाया गया है। उनके ही इशारे पर सब कुछ हो रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू राज में बिहार में क्वालिटी एजुकेशन मिलता था। आज आईएएस-आईपीएस नहीं बन रहे हैं बिहार से, सब बाहर आकर पढ़ रहे हैं। आज बिहार में शिक्षा की ये स्थिति है कि 25 में विज्ञापन निकालते हैं, तो 30 में परीक्षा होती है। कहते हैं कि पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन फिर परीक्षा क्यों रद्द होती है।
यह भी पढ़ें: 'क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे बिहारी का वोट?' बिहार बंद के दौरान भड़के Tejashwi Yadav












Click it and Unblock the Notifications