Bihar Politics: खोई हुई चीज़ें वापस पा रहे चिराग, मां ने कहा पति के साथ आती थी, पुत्र के साथ आना भावुक क्षण
Bihar Politics: पार्टी में टूट के बाद खोए हुए सभी चीजें एक एक कर चिराग वापस ले रहे हैं। लोजपा के सन 2000 में स्थापना से 01 व्हीलर रोड का कार्यालय लोजपा की पहचान रहा है। दिवंगत रामविलास पासवान की धर्मपत्नी और चिराग की माता, रीना पासवान के लिए ये भावुक पल था जब उनके पुत्र तीन वर्ष बाद पुनः लोजपा के कार्यालय में पूरे धूम धाम से प्रवेश किया।
कार्यालय प्रवेश मौके पर रीना पासवान ने कहा कि कभी अपने पति के साथ वो यहां आती थीं, आज पुत्र के साथ पुनः इस कार्यालय में आना मेरे लिए भावुक क्षण है। गृह शांति पूजा की शुरुआत से पहले लोजपा के कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने परिवार के साथ स्व॰ रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पत्रकारों के द्वारा आनंद मोहन और चेतन आनंद के द्वारा दिए गए बयान की वो एनडीए में हैं या नहीं इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा कि राजद से विधायक का चुनाव जीते चेतन के बयान से स्पष्ट है कि उनकी प्राथमिकता NDA को मजबूत करने के बजाय उसमें दरार डालने की है।
ऐसा प्रतीत होता है कि वो अभी भी अपने पुराने राजनीतिक 'गुरुजनों' की विरासत को सहेज कर महागठबंधन की विचारधारा को परोक्ष रूप से समर्थन दे रहे हैं। चिराग ने चेतन आनंद से पूछा है कि पहले तो यह बताएं कि आप यह प्रश्न एनडीए के सदस्य के रूप में पूछ रहे हैं या महागठबंधन के प्रवक्ता के रूप में?
पूजा हवन और गृह प्रवेश के तुरंत बाद लोजपा प्रमुख गया के बेलागंज में उप चुनाव में 35 वर्षों के बाद मिली जीत के बाद चिराग समर्थकों के द्वारा गाना बजाए जाने पर राजद समर्थित असामाजिक तत्वों के द्वारा चिराग और लोजपा (रा) समर्थकों पर जानलेवा हमले से पीड़ित परिवारों से मिलने बेलागंज गए हैं। इस मामले में सम्मिलित अपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications