Chapra News: पहले बताया भाई, फिर प्रेमी और अब पति, पुलिस की जांच में कई खुलासे फिर भी हाथ खाली
Chapra Crime News Update: सोमवार को हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस के हाथ कई सुराग लग चुके हैं। हर एक दिन अलग-अलग खुलासे हो रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 26 जून को छपरा कचहरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर जीआरपी को ज़ख्मी हालत में एक युवक पड़ा मिला। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में उसे भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कृष्ण कुमार यादव धूपनागर धोबावल (खैरा थाना क्षेत्र) निवासी के रूप में हुई है। कॉम्पेटेटिव एग्ज़ाम की तैयारी के लिए वह पटना में रहता था। वहीं उसका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। पुलिस जब इस मामले की जांच में जुटी तो परत दर परत कई खुलासे शुरू हुए, लेकिन हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।

2 युवतियों और एक युवक को हत्या के आरोप हिरासत में लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि पटना से वह देर रात छपरा आया था और हिरासत में ली गई दोनों लड़कियों के पास ही रुका था। सुबह करीब 3 बजे वह मुजफ्फरपुर जाने के लिए छपरा कचहरी स्टेशन पहुंचा पर ट्रेन पकड़ने पहुंचा था, जहां उसकी हत्या हो गई।
GRP की जांच पता चला की युवक स्टेशन से करीब कुछ दूरी पर किराये के कमरे में दो युवतियां रहती हैं, सोमवार की रात युवक मोहना चौक इलाके में किराए के कमरे में रह रही लड़कियों के ही यहां गया था। युवतियों ने बताया कि देर रात जब वह स्टेशन के लिए जा रहा था, इसी दौरान किसी ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
हिरासत में ली गई युवतियों ने थाने में ही कृष्णा के मोबाइल का पैटर्न लॉक खोला और चिंटू (मृतक का ममेरा भाई) को कॉल घटना की जानकारी दी। चिंटू पटना में कृष्णा (मृतक) के साथ ही रहता था। कृष्णा के छपरा आने की चिंटू को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि युवक 3 दिन से युवतियों के पास ही था।
दोनो युवतियो की उम्र करीब 25 साल है, प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वह मोहना चौक इलाके में दोनों आस-पास ही किराये पर दो कमरों में रहती हैं। जिस कमरे में कृष्णा (मृतक) रुका था, उसकी तलाशी भी ली गई। जहां से पुलिस को युवक के 3 जोड़ी कपड़े, जूते, अंडरवगारमेंट और एक तेज़धार चाकू बरामद हुआ।
युवक का सामान मिलने के बाद पुलिस का शक गहराया, क्योंकि युवतियों ने कहा जांच में कहा था कि कृष्णा अपना सारा सामान लेकर गया था। वहीं जब पुलिस ने कृष्णा के मोबाइल नंबर के साथ-साथ ही दोनों लड़कियों के मोबाइल नंबरों की भी पड़ताल की, इसके बाद खुलास हुआ कि युवक 3 दिनों से उनके साथ ही था। करीब 3 साल से दोनों लड़कियों से उसकी बातचीत जारी थी।
लड़कियों के मालिक मकान से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि काफी समय से युवक दोनों के पास आता था, युवतियां उसे भाई बताती थीं। मामले की जांच के बीच पुलिस को एक और युवक का सुराग मिला। पुलिस ने जब उस युवक से पूछताछ शुरू की।
पहले से हिरासत में ली गई दोनों युवतियों में से एक युवती ने हिरासत में लिए गए युवक को पहले भाई बताया, फिर प्रेमी और बाद में पति बता दिया। 27 वर्षीय युवक लड़कियों के बगल वाले कमरे ले किराये पर रहता था। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस के पास अभी भी कई अनसुलझे सवाल हैं, युवतियों का कृष्णा (मृतक) से क्या संबंध था? कृष्णा के सामना जब सुरक्षित बराम हुए तो लूटपाट की घटना कैसे हुई? लुटेरे लूटकर फरार होते हैं, साधारण तौर पर हत्या की कोशिश नहीं करते, फिर सीने पर चाकू से वार क्यों किया ? कृष्णा की हत्या मामले में दोनों युवतियों और युवक की क्या भूमिका है? जांच का विषय बताकर आला अधिरकारी सवालों से पल्ला झाड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications