Bihar News: दो पत्नियों के चक्कर में गई युवक की जान, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

Wife Killed Her Husband: छपरा के सारण से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो पत्नियों ने मिलकर चाकू से गोदकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान ईशा अंसारी के 45 वर्षीय पुत्र आलमगीर अंसारी के रूप में हुई है।

छपरा जिले के बेदवलिया गांव (भेल्दी थाना क्षेत्र) की यह पूरी घटना है। पुलिस ने वारदात में शामिल आलमगीर अंसारी की दोनों पत्नी सलमा और अमीना को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है।

Wife Killed Her Husband

ग्रामीणों ने बताया कि चाकू लगने से की वजह से आलमगीर बुरी तरह से ज़ख्मी था, आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने PMCH रेफर कर दिया। वहां ले जाने के क्रम में ही आलमगीर ज़िंदगी की जंग हार गया।

आलमगीर के परिजनों ने बताया कि आलमगीर ने दो विवाह रचाई थी, पहली पत्नी सलमा खातून और दूसरी पत्नी अमीना खातून है। पहली पत्नी से उसे दो बच्चे भी हैं। आलमगीर दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता था। आलमगीर और उसकी दोनों पत्नियों में किसी बात को लेकर झड़प हुई थी।

दोनों पत्नियां अपने पति से इतना ज्यादा खफा हो गई कि उन्होंने घर में रखे खंजर को पति के सीने में ही उतार दिया। पुलिस की मुताबिक जांच से यही पता चला है कि एक पत्नी ने आलमगीर को पकड़ा और दूसरी ने सीनें में चाकू से हमला कर दिया। फिल्हाल मामले में तफ्तीश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+