छपराः 9वीं की छात्रा से तीन लोगों ने किया गैंगरेप, VIRAL वीडियो के जरिये मिली जानकारी

छपरा, 12 अप्रैल । बिहार के छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूली छात्रा के साथ मनचलों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपितों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

chapra misdeed with girl student of class 9th

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 मार्च की दोपहर में 9वीं क्लास की छात्रा बाजार कर घर लौट रही थी। इसी दौरान नहर के पास पहले से वहां मौजूद तीनों आरोपित जबरदस्ती खींचते हुए लड़की को गेंहू के खेत में ले गए। फिर वहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया।

तीनों आरोपी दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। धमकी मिलने के चलते पीड़िता काफी डरी हुई थी और उसने घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। लेकिन जब गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पीड़िता के सगे संबंधियों को घटना की जानकारी हुई।

उसी वक्त उस वीडियो को खैरा पुलिस को भेजा। तीनों आरोपी खैरा थाना क्षेत्र के ही हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित में से एक तथा दो के भाइयों को हिरासत में ले लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है।

गिरफ्तार आरोपी इलाके के होमगार्ड जवान के बेटा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस मामले में छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसकी भी पहचान कर ली गई है, जिसमें से एक की गिरफ्तारी भी हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+