छपराः शौच करने जा रही लड़की से रिश्तेदार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
छपरा। बिहार के छपरा जिले के नगरा ओपी क्षेत्र के गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैंगरेप का मामला बीते 18 अक्टूबर को बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के सामने यह मामला 23 अक्टूबर को आया। मामले के प्रकाश में आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल छपरा सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने सारण एसपी से भी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके एक रिश्तेदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि लड़की शौच के लिए खेत में जा रही थी तभी चार लड़कों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं मामले को लेकर छपरा के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गैंगरेप के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि आरोपित फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में थानाध्यक्ष पर लग रहे लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आवेदन मिलते हैं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच भी कराया है।
एसपी ने बताया कि फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लड़की के करीबी रिश्तेदार हैं, जिनके साथ पीड़िता पक्ष की पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications