छपरा में 39 लोगों की मौत पर बोले सीएम नीतीश कुमार- 'जो शराब पिएगा, वो मरेगा ही'

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है राज्य में शराब बैन है और जो बिक रही है वो जहरीली है, इसलिए लोग अलर्ट रहें।

nitish kumar

Chapra hooch tragedy: बिहार के छपरा जिल में जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है। विपक्ष के आरोपों के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि लोगों को अवैध शराब को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। बिहार में शराबबंदी है और जो शराब पिएगा वो मरेगा ही। इससे पहले अवैध शराब से हुई मौतों के मामले को लेकर बुधवार को राज्य की विधानसभा में भी जबरदस्त गर्मा-गर्मी देखने को मिली थी।

'जब बैन नहीं थी, तब भी जहरीली शराब से लोग मरते थे'

'जब बैन नहीं थी, तब भी जहरीली शराब से लोग मरते थे'

गुरुवार को जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से छपरा में अवैध शराब से हुई मौतों को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा, 'जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तो उस समय भी लोग जहरीली शराब पीने से मरते थे। दूसरे राज्यों में भी जहरीली शराब से लोग मरते हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए। जब बिहार में शराब पर प्रतिबंध है तो जो बिक रही है, वो जहरीली शराब है और उसे पीने से लोग मर रहे हैं। शराब बुरी चीज है और इसे नहीं पीना चाहिए, जो शराब पिएगा, वो मरेगा ही।'

'अगर कोई शराब पिएगा तो वो मरेगा'

'अगर कोई शराब पिएगा तो वो मरेगा'

सीएम नीतीश ने आगे कहा, 'पिछली बार जब बिहार में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई थी तो किसी ने कहा था कि उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। अगर कोई शराब पिएगा तो वो मरेगा और उदाहरण हमारे सामने है। इसपर शोक जताना चाहिए, उन इलाकों का दौरा करना चाहिए और लोगों को शराब के खिलाफ जागरुक करना चाहिए। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गरीबों को ना पकड़ें, बल्कि शराब बनाने और शराब का धंधा करने वाले लोगों को पकड़ा जाए।'

'बिहार में शराबबंदी से कई लोगों को फायदा हुआ'

'बिहार में शराबबंदी से कई लोगों को फायदा हुआ'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं लोगों को अपना नया काम शुरू करने के लिए एक लाख रुपए देने को तैयार हूं। जरूरत पड़ेगी तो हम इस पैसे की व्यवस्था करेंगे, लेकिन लोगों को अवैध शराब के धंधे में नहीं लगना चाहिए। बिहार में शराबबंदी से कई लोगों को फायदा हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों ने शराब छोड़ दी है और ये बहुत अच्छी बात है। काफी लोगों ने इस फैसले को खुशी के साथ स्वीकार किया है। लेकिन, कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें इस फैसले से परेशानी है और इसलिए वो राज्य में परेशानी पैदा कर रहे हैं। मैंने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे लोगों की पहचान करें और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करें।'

भाजपा पर भड़के नीतीश कुमार

भाजपा पर भड़के नीतीश कुमार

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को विधानसभा में जब विपक्ष ने शराबबंदी के फैसले पर सवाल खड़े किए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों पर भड़कते हुए कहा कि जब ये लोग सरकार के साथ थे तो शराबबंदी के फैसले पर इनका समर्थन था, और आज जब ये सरकार के साथ नहीं हैं तो विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+