Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में तेज़ बारिश के आसार, जानिए अपने जिले का मौसम समाचार
Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ नज़र आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पटना समेत आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर देखने को मिला। दोपहर में मौसम ने करवट ली और करीब 1 घंटे हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी से लोगों को राहत दी।
सितंबर के शुरुआत में पटना में हुआ बारिश की वजह से चारों तरफ जल जमाव जैसे हालात बने हुए हैं। करबिगहिया, गांधी मैदान, कंकड़बाग और आर ब्लाक समेत कई क्षेत्रों सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आसमान में काले बादल छाये रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में पटना कई जिलों में दो दिनों तक तेज़ बारिश के आसार हैं। पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में गर्जन के साथ भारी बारिश के मद्देनज़र लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में गिरावट दर्ज की गई।
पटना में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज की गई। सीतामढ़ी में 37.7 डिग्री सेल्सियस सबसे ज़्यादा तापमान दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में मानसून दौरान नॉर्मल से 41 फीसदी कम वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों अच्छी बारिश हुई। बोखरा (सीतामढ़ी) में 78.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आज के तापमान की बात करें तो प्रदेश के प्रमुख शहर पटना में अधकितम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28.2, गया में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, 27.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है। भागलपुर में 32.3 अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापनान 27.6, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications