Bihar Weather News: रोहतास और भभुआ में भारी बारिश के आसार, पढ़िए प्रमुख शहरों का मौसम समाचार
Bihar Weather News Today: बिहार में पिछले कई दिनों से मॉनसून के एक्टिव होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में मौसम सुहाना हो चुका है, कई जिलों में गरजन के साथ तेज़ वर्षा भी हो रही है। दिन भर बारिश के आसार दिख रहे हैं। मंगलवार को भी विभिन्न जगहों पर तेज़ हवा और गरजन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सक्रिय होने की वजह से बारिश में तेज़ी आई है। मंगलवार को 50 किमी प्रति की रफ़्तार से तेज हवा बहने के भी आसार हैं। दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर तेज़ बारिश, वहीं प्रदेश के ज़्यादातर ज़िलों में मध्यम वर्षा की संभावना है।

पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के करीब गहरा दबाव के क्षेत्र बनने की वजह से मॉनसून में सक्रियता देखने को मिल रही है। बिहार के लगभग जिलों में वर्षा होने के बावजूद अभी तक प्रदेश में 26 फीसदी कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक मंगलवार को बारिश की एक्टिविटि में कमी होगी। यह मॉनसून की आखिरी बारिश भी हो सकती है।
मंगलवार 17 सितंबर को बिहार के रोहतास और भभुआ में भारी वर्षा होने की संभावना है। राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले में विभिन्न जगहों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं। किशनगंज, सुपौल, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा और कटिहार में शुष्क मौसम रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications