CCL के 10वें सीजन में नए अंदाज में नज़र आएगी कप्तान मनोज तिवारी की टीम, जानिए पूरा मामला

CCL (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) के 10वें सीजन में भोजपुरी दबंग को भारत राइजिंग का साथ मिल गया है। इस बार सीसीएल में मशहूर अभिनेता और लोकसभा सांसद की कप्तानी वाली भोजपुरी दबंग की टीम को भारत राइजिंग प्रमोट करेगी।

तेजी से बढ़ते भारतीय खेल मनोरंजन बाजार में प्रवेश के लिए भारत राइजिंग का बढ़ता कदम है। सीसीएल के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विष्णु वर्धन इंदुरी, पूर्व क्रिकेटर और भोजपुरी दबंग्स टीम के मुख्य कोच मनविंदर बिस्ल भी शामिल थे।

Captain Manoj Tiwaris team will be seen in a new style in the 10th season of CCL, know how

कार्यक्रम में टीम के सदस्य खेसारी लाल यादव (अभिनेता, गायक) के साथ-साथ अभिनेता अक्षरा सिंह और शुभी शर्मा भी मौजूद रहीं। भोजपुरी दबंग की ब्रांड एंबेसडर आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, पूनम दूबे, शुभी शर्मा, पाखी हेगड़े, सपना चौहान और रक्षा गुप्ता हैं।

भोजपुरी दबंग और भारत राइजिंग के साथ को लेकर कप्तान मनोज तिवारी ने कहा कि हम सीसीएल के 10वें सीजन में भोजपुरी दबंग के लिए एक नया भविष्य देख रहे हैं। पिछली बार हम फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे थे और इस साल हम नए ऑनर, नई सोच और ऊर्जा के साथ एक बेहतर स्थान पर जाना चाहते हैं।

हमारे नए प्रमोटर स्थापित और सफल बिजनेस लीडर हैं। हमारा मानना है कि वे आगे चलकर भोजपुरी दबंग ब्रांड के लिए पूरी क्षमता के साथ उपयुक्त होंगे। एक कप्तान के रूप में, मैं, मेरी पूरी टीम और भोजपुरी फिल्म समुदाय और प्रशंसकों की ओर से उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं।

सीसीएल को लेकर इसके संस्थापक और प्रबंध निदेशक विष्णु वर्धन इंदुरी ने कहा कि, सीसीएल का 10वां सीजन अब तक का सबसे बड़ा सीजन होने जा रहा है। सीसीएल इस बार 23 फरवरी, 2024 से शारजाह में शुरू हो रहा है। इसके बाद फरवरी और मार्च के दौरान 4 सप्ताह में छह अलग-अलग भारतीय शहरों में सीसीएल की यात्रा होगी।

हम सीसीएल परिवार में कनिष्का शील, सुशील शर्मा, सुशील मलिक और राहुल मिश्रा जैसे सफल कॉर्पोरेट लीडर का स्वागत करते हैं. सीसीएल एक बढ़ता हुआ ब्रांड है और यह तथ्य की ऐसे स्थापित बिजनेस लीडर इसमें शामिल हो रहे हैं, जो दर्शाता है कि लीग की क्षमता बहुत अधिक है। हम भोजपुरी दबंगों के साथ उनके कामयाब कार्यकाल की दुआ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+