Button Mushroom Farming: नौकरी छोड़ कर की बटन मशरूम की खेती, लाखों में कमा रहे अनुज
Mushroom Farming In Nalanda: नालंदा के रहने वाले कुमार अनुज इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर, बटन मशरूम की खेती कर रहे हैं। मशरूम के व्यवसाय से वह दोगुना मुनाफा कमा रहे हैं।

Nalanda Button Mushroom Unit: नांलदा जिला के युवा किसान अनुज मशरूम की खेती से लाखों रुपये कमा रहे हैं। नौकरी छोड़ कर बटन मशरूम की खेती का उन्हें आईडिया कैसे आया, उन्होंने कैसे कामयाबी की सीढियों को चुना आइए विस्तार से जानते हैं।
Recommended Video
कुमार अनुज ने डेयरी स्ट्रीम से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद 5 सालों तक अमूल कंपनी में नौकरी की। वहां उन्हें सालाना पैकेज के तौर पर 4.8 लाख़ रुपए मिलते थे। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने पैसे जमा करते हुए एमबीए की डिग्री भी हासिल की।
एमबीए की पढ़ाई के दौरान उन्होंने खाने में मशरूम का इस्तेमाल शुरू किया। जब वह घर आए तो मशरूम खरीदने गए तो रेट में काफी फर्क दिखा। जॉब प्रेशर को देखते हुए उन्होंने पढ़ाई मुकम्मल कर मशरूम की खेती का फैसला किया।
बटन मशरूम की खेती के लिए उन्होंने ₹55 लाख रुपये की लागत से मशरूम यूनिट लगाया। नालंदा जिला में बटन मशरूम का यह दूसरा यूनिट है। अनुज ने शुरुआत में 3 लाख रुपए के बटन मशरूम से व्यवसाय की नींव रखी। शुरू में उन्हें लागत पूंजी से आधा मुनाफा हुआ।
इलाके में धीरे-धीरे मशरूम का चलन लोगों में बढ़ा, अब अनुज लागत से करीब ढाई गुना ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। ग़ौरतलब है कि ज़िले में आयस्टर मशरूम की खेती ज़्यादा होती है और इसकी डिमांड भी ज़्यादा है। नालंदा में बटन मशरूम दूसरे ज़िले से मंगवाया जाता था।
नालंदा ज़िले के मुस्तफापुर गांव (अस्थावां प्रखंड) अत्याधुनिक और वातानुकूलित बदन मशरूम का दूसरा यूनिट लगाया गया है। यहा पूरे साल बटन मशरूम की खेती की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले परासी गांव (नूरसराय प्रखंड, नालंदा) में मशरूम यूनिट लगाया गया था। पिछले ढाई महीने में 1 हज़ार किलो बटन मशरूम का उत्पादन हुआ है।
अस्थावां के मुस्तफापुर गांव में लगाए गए यूनिट में 15 महीने में करीब 5 हज़ार किलो बटन मशरूम का उत्पादन हुआ है। मशरूम जानकारों का कहना है कि नालंदा में बटन मशरूम की खेती कम होती है। यही वजह है कि दूसरे ज़िले से बटन मशरूम मंगवाया जाता है। बटन मशरूम का दूसरा यूनिट खुलने की वजह जिले में आसानी से मशरूम मिल पा रहा है।
आपको बता दें कि आयस्टर मशरूम की फसल पैदा होने में 15 से 20 दिन का वक्त लगता है। वहीं बटन मशरूम के उत्पादन में 45 से 60 दिन लग जाता है। बटन प्रजाति के मशरूम की खेती के लिए 16 से 22°¢ तापमान होना चाहिए। जाड़े का मौसम मशरूम की खेती के लिए फायेदमंद बताया जाता है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications