सियासत का शिकार हुआ व्यापार ! RJD fans चाय वाले ने बयां किया दर्द, खा रहे हैं दर-दर की ठोकरें

बिहार में चाय का व्यापार युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। युवक और युवती दोनों ही चाय के व्यापार से सुर्खियां बटोर रही है।

पटना, 29 जून 2022। बिहार में चाय का व्यापार युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। युवक और युवती दोनों ही चाय के व्यापार से सुर्खियां बटोर रही है। युवक की बात की जाए तो बिहार में कमांडो चाय वाला, बेवफ़ा चाय वाला और कुल्हड़ चाय वाला जैसे कई युवक सुर्खियों में छा चुके हैं। वहीं युवती की बात की जाए तो ग्रैजुएट चाय वाली और आत्ममिर्भर चाय वाली कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। हाल ही में आरजेडी फैन्स चाय वाला सुर्खियों में आए थे लेकिन अब वह अपना ठेला लगाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।

Recommended Video

    सियासत का शिकार हुआ व्यापार ! RJD fans चाय वाले ने बयां किया दर्द, खा रहे हैं दर-दर की ठोकरें
    RJD fans चाय वाले ने बयां किया अपना दर्द

    RJD fans चाय वाले ने बयां किया अपना दर्द

    बिहार की राजधानी पटना के ईको पार्क के पास अखिलेन्द्र यादव हिंदुस्तानी नाम के युवक ने 'आरजेडी फैन्स चाय एवं नाश्ता वाले' नाम से स्टॉल खोला था। जिसके बाद पूरे देश में आरजेडी फैन्स चायवाला रातों रात सुर्खियों में आ गए थे। लेकिन अब उनका व्यापार सियासत का शिकार हो चुका है। अखिलेंद्र यादव हिंदुस्तानी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जहां भी ठेला लगाने जा रहे हैं लोग वहां से भगा दे रहे हैं। ईको पार्क पर भी ठेला लगाने आए तो एक हज़ार रुपये की रंगदारी मांगी गई लेकिन जब तेज प्रताप यादव का नाम सुना नो छोड़ दिया। अब मैं किसी अच्छे जगह की तलाश में हूं जहां मैं अपना ठेला लगा सकूं क्योंकि हर जगह से मुझे भगा दिया जा रहा है। प्रशासन वाले भी भगा देते हैं।

    तेज प्रताप यादव से लगाई मदद की गुहार

    तेज प्रताप यादव से लगाई मदद की गुहार

    अखिलेंद्र यादव हिंदुस्तानी ने बताया कि फिलहाल वह पटना रेलवे जंक्शन पर चाय का ठेला लगाने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव से भी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव चाहेंगे तो उन्हें किसी अच्छ स्थान पर ठेला लगाने की जगह मिल जाएगी। आपको बता दें कि युवक के स्टॉल के नाम के साथ-साथ टैग लाइन भी लोगों खूब भा रहा है। अखिलेन्द्र यादव हिंदुस्तानी ने अपने स्टॉल पर आरजेडी फ़ैंस चाय एवं नाश्ता वाले लिखा है। इसके साथ ही नीचे में लिखा है कि ग़रीबों के मसीहा माननीय लालू प्रसाद यादव। इन सबके अलावा युवक ने अपने स्टॉल पर कई कोटेशन भी लिखा है।

    ठेले पर लिखा कोटेशन भी लोगों को खूब भा रहा है

    ठेले पर लिखा कोटेशन भी लोगों को खूब भा रहा है

    अखिलेन्द्र यादव हिंदुस्तानी ने अपनी दुकान पर ये भी लिखा है, 'लैला नहीं थामती किसी बेरोजगार का हाथ, मजनू को अगर इश्क है तो कमाने लग जाए। इसके बाद उसने एक और कोटेशन लिखा है कि ' 'परवाह मत करो लोग क्या कहते हैं, क्योंकि तुम्हारे घर का खर्च लोग नहीं तुम खुद उठाते हो।' अखिलन्द्र यादव ने बताया कि वह बचपन से ही लालू प्रसाद यादव के बड़े प्रशंसक हैं। उनके बहुत बड़े फ़ैन हैं इसलिए राजद फैन्स के नाम पर चाय की दुकान खोली है।

    प्राइवेट जॉब से नहीं हो रहा था गुज़ारा- अखिलेन्द्र

    प्राइवेट जॉब से नहीं हो रहा था गुज़ारा- अखिलेन्द्र

    बिहार के नालंदा जिले से अखिलेन्द्र यादव हिंदुस्तानी का ताल्लुक है। वह अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं, बीएससी फाइनल ईयर के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करते थे लेकिन उस जॉब से गुजारा नहीं हो रहा था। इस वजह से उन्होंने अपना ही व्यापार करने का सोचा और चाय की दुकान खोल ली। क्योंकि के व्यापार में पूंजी कम और मुनाफा ज्यादा होता है। अखिलेन्द्र का कहना है कि सरकारी नौकरी से अब उनका भरोसा उठा चुका है केन्द्र और राज्य सरकार सिर्फ़ रोजगार की घोषणा करती है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता है।

    तेज प्रताप ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

    तेज प्रताप ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

    बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी अखिलेन्द्र यादव हिंदुस्तानी के चाय दुकान पर पहुंचे थे। आरजेडी फैन्स चाय वाला की दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए तेज प्रताप यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन युवाओं को रोज़गार नहीं मिला। मोदी सरकार ने युवाओं के पकौड़ा तलने और चाय बेचवाने का ठेके ले लिया है अगर सरकार युवाओं को रोजगार देती तो वह भी एसी ऑफिस में बैठकर काम कर रहे होते।

    ये भी पढ़ें: बिहार: छात्रा के साथ मनचले कर रहे थे छेड़खानी, शिक्षक को विरोध करना पड़ा महंगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+