बिहार: BSP के प्रदेश महासचिव खूंटी यादव को सरेआम भूना, बेटे को भी मारी गोली

बक्सर। बिहार के बक्सर में हथियारबंद बदमाशों ने बसपा के प्रदेश महासचिव और नदांव पंचायत के पूर्व मुखिया खूंटी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक का पुत्र यशवंत कुमार को भी गोली लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यशवंत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

BSP leader shot dead in Buxar

घटना बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढी रेलवे स्टेशन के पास की है। बता दें कि बसपा नेता खूंटी यादव बक्‍सर के सारीमपुर स्थित मेडिकल की दुकान बंद कर स्कॉर्पियो से लालगंज स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी इटाढी रेलवे गुमटी के पास पहुंची हथियारबंद अपराधियों ने पहले खुटी यादव (50) पर गोलियां बरसाईं। गोलीबारी में उनके पुत्र यशवंत कुमार (30) भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यशवंत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं खूंटी यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई। लोगों का गुस्‍सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। घटना के बाद बसपा नेता के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। वहीं, बक्सर पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहरी क्षेत्र में गश्त तेज कर दिया है। बक्सर के पुलिस उपनिरीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+