Bihar Board Toppers: एक के पिता मज़दूर तो दूसरे के पिता हैं छोटे होटल के संचालक, बेटा बना टॉपर

BSEB Bihar Board 12th Result Topper

BSEB Result Science12th Topper News Update, Nalanda 12th Topper News In Hindi


BSEB Result: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के रिज़ल्ट घोषित होने के बाद छात्रों की कामयाबी के कई खबरें पढ़ने को मिल रही है। इस कड़ी में हम आपको नालंदा ज़िला के दो ऐसे छात्रों की कामयाबी की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ.चंद्रशेखर ने मंगलवार को इंटर का रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट के आंकड़ों के हिसाब से साइंस में 82.43 छात्रों ने कामयाबी पाई है, वाणिज्य में 93.35% और कला संकाय में 83.93 फीसद छात्र कामयाब हुए हैं।

नालंदा के रहने वाले हिमांशु कुमार ने साइंस में 472 अंक लाकर सेकंड स्टेट टॉपर की खिताब हासिल की है। 94.4% अंक हासिल करने वाले मुकेश सिरसी बराह गांव (कल्याणबीघा, हरनौत प्रखंड) का निवासी है। वह आरपीएस इंटर कॉलेज का छात्र है। कला संकाय में सौरभ कुमार (चंडी प्रखंड) ने जिले भर में 469 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मीडिया से मुखातबित होते हुए हिमांशु कुमार ने कहा कि सेकंड टॉपर होने की बहुत खुशी हो रही है, मुझे यकीन नहीं था कि मैं टॉप करूंगा।

Recommended Video

    Bihar Board Toppers: एक के पिता मज़दूर तो दूसरे के पिता हैं छोटे होटल के संचालक, बेटा बना टॉपर

    रमेश यादव (हिमांशु के पिता) ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद हिमांशु की पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत आने नहीं दी। इसी का फल मुझे बेटे से मिला है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गांव के दूसरे बच्चे भी पढ़कर आगे बढ़े और बेहतर समाज की निर्माण करें। आपको बता दें कि रमेश यादव मज़दूरी कर अपने परिवार की ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं। बेटे की कामयाबी पर परिवार के साथ गांव के लोग भी खुश हैं। अब आपको होटल संचालक के बेटे की कामयाबी की कहानी बताने जा रहे हैं। सौरभ कुमार ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 469 अंक हासिल कर 93.8% फीसद के साथ जिले भर में तीसरा स्थान हासिल किया है।

    भगवानपुर गांव (चंडी प्रखंड) के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार के बेटे सौरभ ने नालंदा जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। बापू हाई स्कूल चंडी के छात्र सौरभ ने मैट्रिक में भी 473 अंक हासिल किए थे। सौरभ ने अपनी कामयाबी का श्रेय मा-पिता और शिक्षकों को दिया। सौरभ ने बताया कि सेल्फ स्टडी के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलने से ही उसने यह कामयाबी हासिल की है। कॉलेज और ट्यूशन से भी वक्त मिलने पर वह पढ़ाई पर ही ध्यान देता था। सौरभ भविषय में सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है।

    सौरभ के पिता चंडी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद सदस्य हैं, इसके साथ ही वह एक छोटे से होटल का संचालन भी करते हैं। शत्रुघ्न कुमार (सौरभ के पिता) ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ने में तेज़ था। काफी दिल लगाकर पढ़ता था। बच्चों की तालीम में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए इसका हमेशा ख्याल रखते है। केशव प्रसाद (ज़िला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा) ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    ये भी पढ़ें: Sweets Of Bihar: 'खीर मोहन' मिठाई का अनोखा है इतिहास, विदेशों में भी है प्रसिद्ध, लेकिन हो रहा गुमनाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+