Sheohar News: दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, युवती को दिखा कुछ ऐसा की तोड़ दी शादी, बैरंग लौटी बारात

Sheohar Marriage News: इंसान के जोड़े ऊपर से ही बनकर आते हैं, इस बात को कुछ लोग मानते हैं, तो कुछ लोग इसे मज़ाक बोलकर बात को हंसी में टाल देते हैं। समाज में कुछ ऐसे मामले हो ही जाते हैं, जिसे देखकर लोग यह कहते हुए नज़र आ जाते हैं कि रिश्ता ऊपर वाले ही बनाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला शिवहर में हुआ जो कि सुर्खियों में बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्तीपुर जिले से तरियानी प्रखंड (शिवहर) बारात आई थी। धूम धाम से बारात दुल्हन के घर पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने ज़ोर शोर से बारातियों का स्वागत किया। नाश्ता पानी और नाच गाना करने के बाद बारातियों ने खाना भी खा लिया।

Bride saw feet of groom after jai mala and broken marriage sheohar wedding news going viral fast

शादी के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा, पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी की रस्में शुरू की, सिंदूर दान तक तो मामला ठीक था। जयमाला के बाद शादी की रस्में हो गई। मांग भराई हुई, इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आया और दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ़ इनकार कर दिया।

दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरी, इसके बाद नए कपड़े पहनने की बारी आई। इसी दौरान दुल्हन की निगाह दूल्हे के पैर पर पड़ी। दूल्हा को 'हाथी पांव' (मोटे पैर) की बीमारी थी। यह देखते ही दुल्हन ने साफ लहज़ों में कह दिया कि वह दूल्हे के साथ नहीं रहेगी।

लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच मान मनोव्वल का दौर चला लेकिन लड़की राज़ी ही नहीं हुई। इसके बाद दोनो पक्ष में विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पंचाय रखी, जिसमें यह फ़ैसला हुआ कि लड़की पक्ष का बारातियों के स्वागत और अन्य जो ख़र्चे हुए हैं। वह लड़की पक्ष को देना होगा।

दूल्हा पक्ष के लोगों को लड़की पक्ष की तरफ़ से ख़र्च की गई राशि देनी पड़ी। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं समस्तीपुर के लगुनिया गांव (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) से आई बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की पक्ष को चाहिए था कि रिश्ता तय करने से पहले युवती को इस बीमारी के बारे में बता देना चाहिए था। अगर बता दिया गया होता तो यह नौबत नहीं आती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+