BPSC TRE Result: 24 अक्टूबर तक पूरे होंगे काउंसलिंग के काम, इस तारीख को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
BPSC TRE Results: बिहार में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम धीरे-धीरे घोषित किए जा रहे हैं। फिलहाल 15 विषयों (उर्दू, हिंदी,फारसी, अंग्रेज़ी, मैथिली, संस्कृत, बंगाली, पाली, केमिस्ट्री, फिजिक्स, अर्थशास्त्र, ज्योग्राफी, सोशलॉजी, साइकोलॉजी और फिजिक्स) के परीणाम जारी किए गए हैं। थोड़े समय में सभी विषयों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को दिवाली से पहले सरकार तोहफ़े में नौकरी देने जा रही है। बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार सभी पास हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव (माध्यमिक शिक्षा निदेशक) की मानें तो पटना के गांधी मैदान में 2 नवम्बर ऑफ़र लेटर बांटने का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री ख़ुद से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांट कर हौसला अफ़ज़ाई करेंगे। इस बाबत पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर तैयारी करने के लिए निर्देश दिया गया है। मध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव की तरफ़ से जारी पत्र में, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को ऑफर लेटर बांटने के बाबत निर्देश दिया गया है।
पत्र के मुताबिक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए BPSC की तरफ़ से पास हुए शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रदेश के सभी ज़िलों में 18 से 24 अक्टूबर तक काउंसलिंग के काम को पूरा किया जा ना है।
2 नवंबर 2023 को सीएम नीतीश कुमार द्वारा गांधी मैदान (पटना) में पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस बाबत गांधी मैदान की बुकिंग के साथ-साथ कार्यक्रम की पूरी तैयारी का इंतज़ाम करें। वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा मे पास हुए अभ्यर्थियों का ने कहा कि बहुत ख़ुशी हो रही है कि कामयाबी मिल गई। दिवाली से पहले सरकारी नौकरी मिलना एक यादगार तोहफ़ा रहेगा।
शिक्षक भर्ती परिणाम आने में देरी होने की वजह से डर भी लग रहा था कि कहीं फिर कोई अड़चन ना आ जाए, क्योंकि बिहार में जिस तरह देखा गया है कि तुरंत में परीक्षा होती है, पेपर लीक होता है। परीक्ष रद्द होती है। वहीं किसी आदेश को हाइकोर्ट में चुनौती दी जाती है। तो कुछ मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित रहते हैं। ऐसे में कॉम्पेटेटिव एग्ज़ाम देने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य अधड़ में लटका रह जाता है।












Click it and Unblock the Notifications