Bihar Board की 12वीं के परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों को देखकर घबराया छात्र, बेहोश होकर पहुंचा अस्‍पताल,Video

बिहार बोर्ड की 12वीं के परीक्षा सेंटर में 500 लड़कियों के बीच एक अकेले लड़के का सेंटर एलॉट कर दिया गया। जब बुधवार को वो अपनी पहली परीक्षा देने पहुंचा तो सैकड़ों लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर घबरा गया और बेहोश हो गया।

Nalanda 12th Standard Boy Faints: बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की बुधवार से शुरूआत हो गई है। आज बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कई परीक्षा केंदों पर हंगामा भी हुआ। वहीं बिहार के नालंदा जिले के एक परीक्षा केंद्र से अजीब और हैरान कर देने वाा मामला आया है। 12वीं की परीक्षा देने पहुंचा छात्र घबराहर में अचानक बेहोश हो गया जिसके बाद उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। छात्र अपने परीक्षा सेंटर में लड़कियों की संख्‍या देखकर घबरा गया था।

500 लड़कियों के बीच परीक्षा देने वाला अकेला छात्र था ये

500 लड़कियों के बीच परीक्षा देने वाला अकेला छात्र था ये

दरअसल, नालंदा के मणिशंकर अल्‍लामा इकबाल कॉलेज का छात्र जिसका नाम मनीष शंकर है, जहां से उसने बोर्ड परीक्षा का फार्म भरा था लेकिन उसका परीक्षा सेंटर बिहार शरीफ के ब्रिलियंट कान्‍वेंट में पड़ा जो 500 लड़कियों का परीक्षा केंद्र था। ताज्‍जुब की बात कि इस सेंटर पर परीक्षा देने वाली 500 लड़कियों के बीच मनीष शंकर अकेला लड़का था।

सैंकड़ों लड़कियों को देखकर हुआ बेहोश

सैंकड़ों लड़कियों को देखकर हुआ बेहोश

जब वो बुधवार ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा तो उसे हर तरफ लड़कियां ही लड़कियां दिखी । जब वो अपने परीक्षा हाल में पहुंचा तो उसके चारों ओर लड़कियां ही लड़कियां थीं जिन्‍हें देखकर वो घबरा गया और बेहोश हो गया।

 कैसे सैकड़ों लड़कियों के बीच अकेले छात्र को क्‍यों दिया गया सेंटर

कैसे सैकड़ों लड़कियों के बीच अकेले छात्र को क्‍यों दिया गया सेंटर

मनीष की बुआ और परिजनों ने कहा सैकड़ों की संख्‍या में छात्राओं के बीच अपने आप को अकेला देख कर घबराना और बेहोश होना स्‍वाभाविक है। वहीं परिजनों ने सवाल उठाया कि सैकड़ों की संख्‍या में लड़कियों के बीच एक अकेले छात्र को सेंटर क्‍यों दिया गया।

अभी भी सदमे में है छात्र

अभी भी सदमे में है छात्र

मनीष शंकर के परिवार ने कहा बोर्ड की गलती से उनके बेटे की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर छूट गया, उसने परीक्षा की तैयारी मन लगाकर की थी। लेकिन बोर्ड की गलती से उसका अब एक साल खराब हो जाएगा। वहीं अस्‍पताल में भर्ती मनीष शंकर अभी तक सदमे में नजर आ रहा है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा ना देने पाने के कारण भी वो बहुत दुखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+