UP के फार्मूले को Bihar में आजमाएगी BJP, सत्ता में आने पर मुस्लिम शासकों के नाम वाले शहरों के बदल जाएंगे नाम!

Bihar Politics: बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए तैयारी शुरू कर चुकी है। यूपी में हिट हुए फॉर्मूले को भाजपा में बिहार में आज़माने का प्रचार प्रसार कर रही है।

BJP Will Change the Name of Muslim Cities in Bihar to Get the Vote in Election Like UP News in Hindi

Bihar Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने योगी मॉडल का नकल करते हुए मुस्लिम शासकों के नाम वाले शहरों के नाम बदलने की बात कही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बीजेपी सत्ता में आई तो मुस्लिम शासकों के नाम वाले शहरों के नाम बदल दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया। मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया। झांसी स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया। लखनऊ में तो कई कई मोहल्लों के भी नाम बदल दिए गए।

नाम बदलने और बुलडोज़र चलाने को लेकर सीएम योगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं अब बिहार में भी भाजपा इन्हीं मुद्दों के साथ प्रचार प्रसार में जुट गई है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नाम बदलने को लेकर चर्चा छेड़ दी है। मुस्लिम शासकों के नाम वाले शहरो के नाम बदलने को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो चुका है।

नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ का नाम दबलने की चर्चा के साथ बख्तियारपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के अलीनगर का नाम बदलने को लेकर भाजपा प्रचार प्रसार शुरू कर चुकी है। भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार ने भी नाम बदलने की चर्चा पर कहा कि मुसलमान शासक ने भारत की सभ्यता पर आघात किया है, उसके नाम पर शहरों का नाम होना दाग है।

मिथिलेश कुमार ने सीएम से बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस बाबत वह आंदोन के लिए भी तैयार हैं। भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह भी बख्तियारपुर का नाम बदलने के मामला पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा है कि बिहार में भाजपा की सत्ता आने पर बख्तियारपुर का नाम बदला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+