Bihar News: बिहार भाजपा अध्यक्ष 21 महीने बाद खोलने जा रहे पगड़ी, जानिए सम्राट चौधरी ने क्यो बांधा था मुरेठा?
Samrat Chaudhary News: बिहार भाजपा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपना मुरेठा कब खोलेंगे, इस बात पर सियासी गलियारों में चर्चा होती रही है। अब खुद भाजपा नेता ने अपनी पगड़ी खोलने के सवाल से पर्दा उठा दिया है। करीब 21 महीने बाद वह अपनी पगड़ी (मुरेठा) खोलने वाले हैं।
सम्राट चौधरी अयोध्या में सिर मुंडवाने के बाद भगवान श्री राम के चरणों में अपनी पगड़ी डालेंगे। उन्होंने कहा कि वह दो दिनों के अयोध्या दौरे पर रहेंगे। 2 और 3 जुलाई को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा उन्होंने जब मुरेठा (पगड़ी) खोलने की बात कही थी, तो वो भावुक क्षण था।

भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने नीतीश कुमार के साथ जाने का फ़ैसला लिया है, तो अब मैंने भी फ़ैसला लिया है कि अयोध्या जाकर सिर मुंडवाऊंगा। अपना मुरेठा भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करूंगा। बिहार के विकास के लिए कुछ भी व्यक्तिगत नहीं हो सकता है। खुद के लिए फ़ैसले को ख़ारिज भी किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सितम्बर 22 में सम्राट चौधरी ने अपनी मां के निधन के बाद मुरेठा (पगड़ी) बांधी थी। मुरेठा बांधने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने के बाद ही पगड़ी को खोलेंगे। उस वक्त भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही थी।
बिहार के सियासी समीकरण पूरी तरह से बदले हुए नज़र आ रहे थे, एनडीए की सहयोगी दलों में शामिल जदयू ने गठबंधन से किनारा करते हुए महागठबंधन की सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार में सियासी फिज़ा बदली और जदयू ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई।
बिहार में सत्ता परिवर्तन तो हुआ, लेकिन नीतीश कुमार ने ही सीएम की कुर्सी संभाली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली। इसके बाद ही सम्राट चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि वो अयोध्या जानके बाद अपना मुरेठा खालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications