Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शराबबंदी के लिए दी सलाह तो JDU ने दिया जवाब

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीए प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद कर रही है। इससे पहले झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर शराबबंदी में बदलाव की सलाह दी है।सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि शराब बंदी में कुछ संशोधन करें,क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं, इससे राजस्व की हानि, होटल उद्योग प्रभावित तथा पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।'

Recommended Video

    BJP MP Nishikant Dubey ने Nitish Kumar से की शराबबंदी कानून में संशोधन की अपील | वनइंडिया हिंदी
    bjp mp nishikant dubey tweet on liquor ban

    बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट के बाद जदयू प्रवक्ता ने निशिकांत को शांत रहने को कहा है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि निशिकांत दुबे को इस तरह की बात करने से बचना चाहिए।

    राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'शराबबंदी के नियमों में संशोधन के संबंध में निशिकांत दुबे जी ने सीएम नीतीश कुमार से अनुरोध किया है। मैं इतना कहना चाहूंगा यह एक ऐसा फैसला है, जिसने बिहार की आधी आबादी के चेहरे पर ना केवल मुस्कान लाने का काम किया है, बल्कि सामाजिक बनावट में उनकी श्रेष्ठता को भी स्थापित किया है।

    साथ ही राजीव रंजन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं घटी हैं, महिला उत्पीड़न के मामले कम हुए हैं। इसलिए एनडीए के किसी भी नेताओं को इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए।'

    यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव चुनाव के दौरान आरजेडी और एलजेपी ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था कि नीतीश कुमार की शराबबंदी जमीन पर फेल है। चोरी-छिपे पूरे बिहार में शराब की बिक्री जारी है। कई ऐसे वीडियो सामने आए थे जिसमें लोग खुलेआम कह रहे थे कि बिहार में शराब आसानी से मिल जाती है, बस उसकी कीमत ज्यादा देनी होती है।

    कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जो अपना बदलाव पत्र 2020 प्रस्तुत किया था उसमें भी शराबबंदी का जिक्र था, जिसमें कहा था कि कांग्रेस नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून की समीक्षा करेगी। मालूम हो कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74 और जेडीयू को 43 सीटें आई हैं, जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सरकार में बीजेपी का दबदबा दिख सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+