भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर मांझी ने उठाया सवाल तो BJP ने कहा- आपका नाम जीतन राक्षस मांझी क्यों नहीं

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भगवान श्रीराम और रामायण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर प्रदेश की राजनीति को नई हवा दे दी है। वहीं इसी मुद्दे पर भाजपा के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने जीतन राम मांझी पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके नाम में राम क्यों है, आपका नाम जीतन राक्षस मांझी क्यों नहीं है। इसका जवाब दीजिए मांझी जी। दरअसल, जीतन राम मांझी से जब सवाल पूछा गया कि क्या बिहार के स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में रामचरितमानस और रामायण की पढ़ाई शामिल की जाए तो जीतन राम मांझी ने कहा कि राम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा मैं नहीं मानता। रामायण की कहानी को भी सच नहीं मानता लेकिन रामायण में कही गई बातों का समर्थन करता हूं।

Recommended Video

    Bihar के पूर्व CM जीतन राम मांझी का विवादीत बयान, बोले श्रीराम कोई जीवित व्यक्ति थे | वनइंडिया हिंदी
    bjp mla hari bhushan thakur bachol statement on jeetan ram manjhi

    मांझी ने कहा कि रामायण में लोगों के लिए अच्छी बातें कही गई हैं। इन बातों से बेहतर व्यक्तित्व का निर्मण होता है। रामायण के कई श्लोक हैं जो हमें सही राह दिखाती है। रामायण की बातों को शिक्षा में शामिल करना चाहिए और मैं इसे पढ़ाई में शामिल करने का पक्षधर हूं।

    वहीं इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि जीतन राम मांझी के माता-पिता ने उनका नाम जीतन राम मांझी की जगह जीतन राक्षस मांझी क्यों नहीं रखा। नाम को जीतन राम मांझी रखने का मतलब है कि उनके माता-पिता भी राम का अस्तित्व मानते थे। विधायक हरि भूषण ने कहा कि जीतन राम मांझी चंद वोट की खातिर सेक्यूलर बनने की कोशिश कर रहे हैं। क्या मांझी जी सबरी मैया के अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा करेंगे, जो श्री राम की बड़ी भक्त थी। जीतन रान मांझी अपने बयान को लेकर माफी मांगे।

    वहीं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने भी जीतन राम मांझी पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए श्रीराम के असित्तव पर सवाल खड़ा करते हैं। श्रीराम कण-कण में हैं। उनके अस्तित्व पर कौन सवाल उठा सकता है। मांझी जी जैसे लोग राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के बयान देते हैं। इस बयान पर हम आपत्ति जताते हैं। मांझी जी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं महागठबंधन के नेता इशारों में ही मांझी के समर्थन में दिखे। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि श्रीराम और रामायण पर हमारा विश्वास है लेकिन राम के नाम पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं, उनके साथ मांझी जी क्यों हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+