Bihar Politics: छोड़िए पुरानी बातें, वक्त होने पर दरवाज़े क्या बर्लिन की दीवारें गिर गईं- शाहनवाज़ हुसैन
Shahnawaz Hussain on Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के पास एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने की दावेदारी भी पेश कर दी है।
कुछ ही घंटों के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ 8 और मंत्री भी शपथ लेंगे। बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है।

भाजपा के साथ नीतीश कुमार के जाने के बाद उनके द्वारा राजद से गठबंधन के दौरान की गई बयानबाज़ी और नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाज़े बंद हो चुके हैं। इस मामले पर मीडिया ने भाजपा के दिग्गज नेता शहनवाज़ हुसैन से प्रतिक्रिया जानी।
मीडिया से मुखातिब होते हुए शहनवाज़ हुसैन ने कहा कि छोड़िए पुरानी बातें, वक्त होने पर दरवाजे क्या बर्लिन की दीवारें गिर गई थी, पूरी 40 सीटें जीतेंगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में अच्छे दिन जल्द ही आने वाले हैं। भाजपा के साथ गठबंधन कर नीतीश कुमार सरकार बना रहे हैं वाले हैं।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद भाजपा नेताओं ने एक बार फिर से बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा शुरू कर दिया है। बिहार में नीतीश कुमार का महागठबंधन से नाता टूटने के बाद इंडिया गठबंधन को तो झटका लगा ही है। इसके साथ ही केंद्र की सियासत पर भी काफी असर पड़ा है।
'इंडिया गठबंधन' के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में नीतीश के सहारे भाजपा को मात देने की सियासी बिसात बिछाई जा रही थी। नीतीश कुमार के अलग होते ही राजद-जदयू के साथ मिलकर कांग्रेस के चुनाव लड़ने का सपना टूट गया। नीतीश कुमार ने ही विपक्षी एकता को मज़बूत करने की नींव रखी थी और अब उन्होंने ही साथ छोड़ दिया है। नीतीश कुमार के किनारे होने से इंडिया गठबंधन की सांसे उखड़ने लगी हैं।
नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन से दूरी की सबसे बड़ी वजह अंदरुनी कलह बताई जा रही है। नीतीश कुमार ने इस उम्मीद में विपक्षी एकता को मज़बूत किया था, ताकि उन्हें उचित सम्मान मिल सके। लेकिन उन्हें इंडिया गठबंधन में ना संरक्षक बनाया गया और ना ही पीएम उम्मीदवार।
इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी नीतीश कुमार कहते रहे लेकिन उसपर भी कोई बात नहीं हो रही थी। नीतीश कुमार ने जिस मकसद से विपक्ष को एकजुट किया वह पूरा नहीं हो रहा था। इसलिए वह ख़ुद को ठगा महसूस कर रहे थे। आखिर में उन्होंने ऐसा क़दम उठा लिया जिस्से सभी को उनकी अहमियत का अंदाज़ा हो गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications