बिहार विधानसभा परिसर में BJP विधायक और RJD विधायक भिड़े, बीच-बचाव कर मारपीट होने से बचाया

पटना। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में अचानक भाजपा और राजद के विधायक आपस में भिड़ गए। हालांकि बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व राजद विधायक भाई बिरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सावरगी के बीच कहासुनी हो गई। दोनों विधायक आपस में बहस करने लगे। बहस करत-करते दोनों के बीच गाली-गलौच भी शुरू हो गई। यहां तक कि दोनों विधायकों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाली।

bjp and rjd mla fight in bihar assembly premises

हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोग और मीडियाकर्मियों ने दोनों विधायकों को शांत कराया। राजद विधायक और भाजपा विधायक में विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी। विधानसभा की गरिमा को देखते हुए वहां मौजूद लोगों और पत्रकारों ने दोनों विधायकों को हटाकर मामले को शांत कराया। भाजपा विधायक संजय सावरगी ने आरोप लगाया कि राजद के संस्कार में ही गाली-गलौट और मारपीट है। लालू-राबड़ी शासन काल में किस तरीके से लोगों का अपहरण हत्या सत्ता के संरक्षण में होता था, यह किसी से भी छिपा नहीं है। भाजपा विधायक ने राजद विधायक पर शराब पीकर विधानसभा आने का आरोप लगाया।

Recommended Video

    Bihar Assembly परिसर में BJP MLA और RJD MLA में नोंकझोंक, गाली गलौच पर उतरे, देंखें | वनइंडिया हिंदी

    वहीं राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा कि संजय सावरगी मिलावटी लोग हैं। सरकार में भी ऐसे ही लोग शामिल हैं। मिलावट का धंधा है। यह सब जानते हैं। मैं उम्र में सीनियर हूं इसके बाद भी संजय सावरगी ने मेरे साथ बदतमीजी की। यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+