Bihar Weather News: बिहार के इन 6 ज़िलों में तेज़ बारिश का अनुमान, पढ़िए प्रदेश का मौसम समाचार
Bihar Weather News Today: अगस्त महीने के शुरू होते ही बिहार के लगभग ज़िलो में झमाझम बारिश हो रही है। यही वजह है कि प्रदेश के कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग भारी बारिश को लेकर 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण में बहुत तेज़ बारिश होने के आसार हैं। सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, भागलपुर और कटिहार में भी भारी बारिश का अनुमान है। IMD के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बिहार में जुलाई के महीने में भले ही मानसून कमज़ोर रहा। अगस्त में पहले से बेहतर वर्षा हुई है।

सोमवार को भी प्रदेश के सभी ज़िलों में बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में तेज़ बारिश होने का अनुमान है। कई ज़िलों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्य बिहार थोड़ी कम वर्षा हो सकती है। वहीं सभी ज़िलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
दक्षिण बिहार के पश्चिमी क्षेत्रों में रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में ज़्यादा बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा पटना, भोजपुर, नालंदा और गया में भी रुक-रुक कर तेज़ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर बना हुआ है।
चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव वजह से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक दूसरा चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इस वजह से अगले 3 दिनों प्रदेश के लगभग ज़िले में तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की सकती है।












Click it and Unblock the Notifications