'मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब, अब मैं चुनाव कैसे लड़ूं?' तेजस्वी के दावों की पटना DM ने खोली पोल
Tejashwi Yadav Voter List Name Removed: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद यह चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उनका नाम ही वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है और इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है। तेजस्वी का आरोप है कि एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरे थे, फिर भी उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, मेरा नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। अब मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा? उन्होंने यह भी बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र भरा था, फिर भी सूची में उनका नाम नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव के आरोप को जिला प्रशासन पटना ने गलत बताते हुए कहा है कि, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications