Bihar में पुलिस का 'एनकाउंटर मोड' ऑन, गोली लगने के बाद अपराधी गिरफ्तार, मची दहशत
Bihar Police Encounter: जब से बिहार में नई सरकार बनी है और सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं, तब से ही राज्य में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर की कार्रवाई तेज़ हो गई है। इसी क्रम में, सीतामढ़ी में बिहार विशेष कार्य बल (STF) और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 12/13 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को बेलसंड थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी शांतनु कुमार को घेर लिया गया।
खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गंभीर रूप से घायल अपराधी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। उसकी गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

STF encounter Sitamarhi: मुठभेड़ के बाद अपराधी हुआ घायल और गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले का कुख्यात अपराधी शांतनु कुमार बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली बस स्टैंड के आसपास छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर शांतनु कुमार ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए SKMCH, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में बनेगा देश का पहला एनर्जी म्यूजियम, कितनी होगी लागत और क्या है इसकी खासियत?
घटनास्थल से हथियार और साक्ष्य बरामद
मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खाली कारतूस (खोखा) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार को तुरंत जब्त कर लिया है और अब इस संबंध में फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में सभी आवश्यक साक्ष्यों को संकलित कर रहे हैं ताकि अपराधी के खिलाफ विधिसम्मत और मजबूत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें: Bihar News: लालू यादव की संपत्ति पर स्कूल खोलने की तैयारी में सरकार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
शांतनु कुमार पर दर्ज हैं गंभीर मामले
गिरफ्तार हुआ अपराधी शांतनु कुमार बेलसंड थाना क्षेत्र का निवासी है और जिले का एक लंबे समय से वांछित कुख्यात अपराधी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में बेलसंड थाना कांड संख्या 92/24, जिसमें पुजारी की हत्या और मूर्ति चोरी की घटना शामिल है, और चर्चित रवि सिंह हत्याकांड (कांड संख्या 187/25) मुख्य हैं। उसकी गिरफ्तारी से जिले की आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है।
ये भी पढे़ं: Bihar News: टूट की कगार पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी? विधायक के 4 लाइनों के सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप
Bulldozer action Bihar: बिहार में 'यूपी मॉडल' एक्शन ऑन
बिहार में नई सरकार के गठन और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में, अपराधियों के विरुद्ध 'यूपी मॉडल' पर कार्रवाई में ज़बरदस्त तेज़ी आई है। राज्य में न केवल कुख्यात अपराधियों और पुलिस के बीच लगातार मुठभेड़ की घटनाएं हो रही हैं, बल्कि प्रशासन ने पूरे बिहार में अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यह दोहरी रणनीति स्पष्ट करती है कि सरकार अपराध और गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त और निर्णायक रुख अपना रही है।
-
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Samrat Choudhary: कहां है सम्राट चौधरी का पैतृक गांव? परिवार में उत्सव का माहौल! शाम 4 बजे नए CM का ऐलान -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications