Bihar Today, 27 July: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज, बक्सर में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा
Bihar Hindi News Today- 27 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 27 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
सूर्यगढ़ा में जनसुराज की 'बिहार बदलाव सभा'
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 27 जुलाई को सूर्यगढ़ा में 'बिहार बदलाव सभा' को संबोधित करेंगे।इसको लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार उर्फ करण भाई के नेतृत्व में एक दर्जन प्रचार वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए।

बक्सर में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा
बिहार में भी केजरीवाल यात्रा' के तहत आम आदमी पार्टी 27 जुलाई को बक्सर में पदयात्रा करेगी। 28 जुलाई को भोजपुर (आरा) में भी यह यात्रा आयोजित होगी। पदयात्रा का रूट मैप AAP नेता रीना श्रीवास्तव साझा करेंगी। सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को आमंत्रण दिया गया है।
पटना में राजद का 'ऊर्जा नीति विमर्श' कार्यक्रम
राजद 27 जुलाई को पटना में 'महंगी बिजली, गरीब जनता' विषय पर विमर्श का आयोजन करेगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे न्यू सुगीया संगम वाटिका, कांटी फैक्ट्री रोड, पटना में होगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा: चौथा दिन
27 जुलाई को CSBC द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का चौथा दिन आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
- सुबह: 9:30 AM - 12:45 PM
- दोपहर: 2:00 PM - 5:15 PM
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications