Bihar Today: बिहार विधान सभा का घेराव करेंगे उपमुख्य पार्षद, रोहतास में लगेगा रोजगार मेला
Bihar Hindi News Today- 24 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम-बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 24 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
Bihar Today: उपमुख्य पार्षदों का विधानसभा घेराव
बिहार नगर निकाय के 262 उपमुख्य पार्षद, आज 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करेंगे। मीरा मोटल, पटना में हुई प्रेस वार्ता में बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने यह जानकारी दी। यह प्रदर्शन अपने अधिकारों को लेकर किया जा रहा है।

Bihar Today: रोहतास में लगेगा रोजगार मेला
रोहतास जिले में 24 जुलाई से 7 अगस्त तक सभी प्रखंडों में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित होंगे। श्रम संसाधन विभाग व नियोजनालय द्वारा आयोजित इस मेले में SIS कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, CIT और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन मौके पर ही इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Bihar Today: गया में आज 'केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा'
आम आदमी पार्टी 24 जुलाई को गया में केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा निकालेगी। शुक्रवार को गांधी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिला व प्रखंड स्तर के नेताओं ने तैयारी की रूपरेखा तय की। जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने बताया कि इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
Bihar Today: आज विधानसभा घेराव करेगा NSUI
बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बिगड़ी हालत, पेपर लीक जैसे मामलों और छात्रावासों की दुर्दशा को लेकर नाराज़गी अब सड़कों पर दिखेगी। एसयूआई (NSUI) ने ऐलान किया है कि 24 जुलाई को सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी जाएगी।
Bihar Today: स्नातक नामांकन की तारीख आज
पूर्णिया विश्वविद्यालय के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (सेशन 2025-29) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन (Enrollment) की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेरिट लिस्ट के आधार पर सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications