Bihar Today: लालू परिवार के खिलाफ अहम सुनवाई, डाक विभाग में आज से सेवाएं शुरू

Bihar Hindi News Today- 4 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 4 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

पटना में 4 अगस्त से चलेगा विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

बिहार की राजधानी पटना में 4 अगस्त से नगर निगम का बुलडोजर चलेगा। पटना नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की टीम 30 अगस्त तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित क्षेत्रों से अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।

bihar today

लालू परिवार के खिलाफ 4 अगस्त को अहम सुनवाई

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ 4 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दिन तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर बहस होनी है। लालू यादव के वकील ने सुनवाई टालने की मांग की है।

मेडिकल कॉलेजों में 4 अगस्त तक भरें चॉइस

बिहार में MBBS और BDS कोर्स में दाख़िले के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 4 अगस्त तक चलेगी। BCECEB के तहत हो रही UGMAC काउंसलिंग में 85% स्टेट कोटा की 2545 मेडिकल और 250 डेंटल सीटों पर नामांकन होना है। NEET UG 2025 में सफल छात्र जल्द से जल्द विकल्प भरें।

गया के यात्रियों को राहत

गया जिले के गुरपा और गझंडी स्टेशनों के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। वर्षों बाद कोलकाता-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस का इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव 4 अगस्त से दोबारा शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय यात्रियों को अब सफर में काफी सुविधा मिलेगी।

डाक विभाग में IT बदलाव, 4 अगस्त को सेवाएं शुरू

बिहार के सभी 8417 डाकघरों में 2 और 3 अगस्त को उपभोक्ता सेवाएं बंद रहने के बाद अब 4 अगस्त से डाक विभाग का नया IT 2.0 सॉफ्टवेयर लागू किया जाएगा। इस तकनीकी बदलाव के तहत पटना GPO समेत 33 मुख्य डाकघर, 933 उप डाकघर और 7450 शाखा डाकघरों में लेनदेन शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+