Bihar Today: मंत्री केदार गुप्ता सुनेंगे बिहारवासियों की समस्याएं, पटना हाई कोर्ट में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Bihar Today News: बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में 19 मई सोमवार को माननीय मंत्री केदार गुप्ता "सहयोग कार्यक्रम" के तहत बिहारवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। ये कार्यक्रम पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोई भी आम जनता अपनी परेशानियों को लेकर मंत्री केदार गुप्ता के पास जा सकता है।
पटना हाई कोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश आज 19 मई से शुरू होने वाला है। जो 15 जून तक चलेगा। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंच गठित की हई है। ये बेंच 19 मई से 12 जून 2025 तक काम करेगी। हाई कोर्ट ने इसके लेकर एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि कोर्ट का कार्यकाल सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और 11:00 बजे से 1:00 बजे तक रहेगा।

बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की डेडलाइन आज तक
राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के डाटा मैनेजमैंट सिस्टम के अपग्रेडेशन कार्य की अवधि को 19 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है। यह अपग्रेडेशन कार्य 13 मई से आरंभ हुआ था और इसे सुचारू रूप से पूर्ण करने हेतु यह विस्तार किया गया है। बिजली कंपनी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवधि के दौरान उपभोक्ताओं को रिचार्ज की जानकारी मीटर पर तुरंत नहीं दिखेगी। हालांकि विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी, परंतु अपग्रेड प्रक्रिया के पूर्ण होने तक कुछ सेवाएं सीमित रह सकती हैं।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। इसकी डेडलाइन आज 19 मई तक की है। पहले इसके लिए 15 मई की तारीख तय की गई थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 19 मई कर दिया गया था।
बिहार में आज आंधी-पानी को लेकर येलो-ऑरेंज अलर्ट
बिहार में आज 19 मई को कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसका असर अगले 2-3 जिन देखमे को मिलेगा। बिहार में आज करीब 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा से हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर बारिश भी हुई। पटना में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण पूरे दिन उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान करती रही।












Click it and Unblock the Notifications