Bihar Today: राहुल गांधी पर FIR दर्ज, फिर बिहार आ रहे हैं PM मोदी, जानिए आज बिहार में क्या है खास?
Bihar Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। वहीं बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। वहीं सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जानिए बिहार की सभी बड़ी खबर।

30 मई को बिहार आ रहे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी 30 मई को बिहार आने वाले हैं। इस दौरान बिहार को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी पटना-सासाराम फोरलेन के शिलान्यास समेत अनेक योजनाओं की सौगात बिहार को देंगे।
166 डीलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार (15 मई) को राज्य के लोगों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सीएम नीतीश सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अंतर्गत 166 डीलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण करेंगे।
कृषि विभाग की समीक्षा बैठक
गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कृषि भवन मीठापुर में कृषि विभाग के साथ ही, सहकारिता विभाग और वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने किसान भाईयों के फसलों को छोड़परास, बंदर, जंगली सुअर जैसे जानवरों से होने वाले क्षति को रोकने हेतु पहल करने के दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही PACS को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी के लाइसेंस प्रदान करने की प्रक्रिया को जल्द निपटाने के लिए सहकारिता मंत्री से आग्रह किया।
ये भी पढ़ें Bihar News: अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी को नहीं मिली एंट्री, दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल
वैशाली को मिली बड़ी सौगात
गुरुवार को बिहार सरकार के नगर एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने वैशाली में सभी नगर निकायों के लिए 13 करोड़ 41 लाख की लागत से 111 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। जिला समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री अवधेश सिंह , श्री संजय सिंह , श्री लखेंद्र पासवान , श्री सिद्धार्थ पटेल , श्रीमती वीणा देवी , सभी मुख्य पार्षद, सभी उप मुख्य पार्षद, जिलाधिकारी यशपाल मीणा , नगर विकास एवं आवास विभाग के सभी अधिकारीगण, अभियंता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरे के दौरान गुरुवार को राजधानी पटना के एक सीनेमा हॉल में
सामाजिक न्याय इन्फ्लुएंसर्स के साथ फिल्म 'फुले' फिल्म देखी। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। वहीं फिल्म देखने से पहले वे दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में 'शिक्षा न्याय संवाद' को संबोधित किया। वहीं राहुल गांधी को पहले पुलिस ने छात्रावास में कार्यक्रम करने की परमिशन नहीं दी। जिसके बाद वे जबर्दस्ती छात्रावास में बच्चों को संबोधित किया। जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हो गया है।
JDU राजनीतिक सलाहकार समिति की हुई बैठक
गुरुवार को जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय पटना में नवगठित राजनीतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
ये भी पढ़ें Bihar: दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई दो FIR, बोले-












Click it and Unblock the Notifications