Bihar Today: PK के खिलाफ BJP ने दर्ज की शिकायत,फर्जी अकाउंट बनाने का आरोप! जन सुराज में शामिल होंगे मनीष कश्यप

Bihar Today: बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी लोगों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वे खुद के बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन सीएम के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री रोक रहे हैं।

दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जन सुराज नेता प्रशांत किशोर पर सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की छवि खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने पीके के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा देकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थामने का ऐलान कर दिया है।

Bihar Today PK

'नितीश के बेटे को राजनीति में नहीं आने दे रहे उनके अपने लोग'

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आना चाहते हैं, लेकिन उनके आसपास के लोग ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सीएम की "भुंजा पार्टी" यानी उनके करीबी लोग, खुद के बच्चों को आगे बढ़ाने में लगे हैं और निशांत को लेकर डरते हैं कि उनकी एंट्री से उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: 23 जून को इस पार्टी में शामिल होंगे Manish Kashyap, चंपारण जिले के इस सीट से लड़ेंगे बिहार चुनाव

सीएम की मानसिक स्थिति पर सवाल

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी का फायदा उनके करीबियों ने उठाया है। तेजस्वी ने कहा कि कई लोगों ने अपने बच्चों और रिश्तेदारों को ऊंचे पदों पर बैठा दिया है। उन्होंने यह भी तंज कसा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो सरकार को "दामाद आयोग" बना देना चाहिए।

बीजेपी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर पर सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पीके के वीडियो बीजेपी के नाम से पोस्ट किए जा रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की है और कहा है कि अगर प्रशांत किशोर नहीं रुके तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सुराज में होंगे शामिल

लोकप्रिय यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा देकर नई राह चुन ली है। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि वे अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़ेंगे। वो 23 जून को जनसुराज का दामन आधिकारिक रूप से थाम लेंगे। मनीष ने बताया कि वो चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

कश्यप ने कहा कि बीजेपी में रहते हुए वे खुद की भी रक्षा नहीं कर पाए, तो दूसरों की मदद कैसे करते। उन्होंने कहा कि अब वे जन सुराज के साथ मिलकर लोगों के मुद्दों पर काम करेंगे।

नीतीश कुमार ने दिया निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना स्थित राजभवन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय और राजभवन अतिथिगृह का निर्माण समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास से जुड़ी योजनाएं समय पर पूरी होनी चाहिए, ताकि जनता को लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें: 'नीतीश नहीं मैं बनूंगी CM', फिर सुर्खियों में लंदन रिटर्न Pushpam Priya Choudhary, क्या बिहार में होगा खेला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+