Bihar Today: चुनाव से पहले गरमाई बिहार की राजनीति, जहानाबाद से शुरू हो रही तेजस्वी की 'बिहार अधिकार यात्रा'

Bihar Today: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत गरमाती दिख रही है। एक ओर राजद नेता तेजस्वी यादव जनता के बीच उतरकर बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

वहीं भाजपा अपने बड़े नेताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति मजबूत करने में जुटी है। कांग्रेस और जन सुराज पार्टी भी अपनी-अपनी सक्रियता दिखाने की कोशिश में हैं। ऐसे में 16 सितंबर को बिहार की सियासत कई हलचलों का गवाह बनने जा रही है।

Bihar Today Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा'

राजद नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज से अपनी 5 दिन की बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा जहानाबाद से निकलेगी और लगभग 10 जिलों से होकर गुज़रेगी। यात्रा में जनता से सीधे जुड़कर बेरोज़गारी, किसानों की मुश्किलें, शिक्षा व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों की हालत और पलायन जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 सितंबर को वैशाली जिले में जाकर खत्म होगा।
ये भी पढ़ें: PM मोदी का मिशन बिहार: पूर्णिया में बोले- 'गारंटी देता हूं, हर गरीब को पक्का घर दूंगा', भाषण की 5 बड़ी बातें

भाजपा की चुनावी तैयारी तेज

दूसरी ओर भाजपा अपने चुनावी मिशन को धार देने में लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं और राज्य को पांच हिस्सों में बांटकर ज़िला स्तर तक रणनीति बना रहे हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को बिहार आने वाले हैं। उनके दौरे के दौरान सीट बंटवारे और प्रचार अभियान की रूपरेखा तय होने की संभावना है। बीते दिन पीएम मोदी भी बिहार के दौरे पर आए थे।

कांग्रेस की गतिविधियां

कांग्रेस इस समय महागठबंधन के हिस्से के तौर पर सक्रिय है। हालांकि आज यानी 16 सितंबर को पार्टी की तरफ से कोई बड़ा कार्यक्रम सामने नहीं आया है, लेकिन गठबंधन की योजनाओं में कांग्रेस बराबरी से भाग ले रही है।

जन सुराज पार्टी का एजेंडा

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पहले से ही जनता के बीच अपना पांच बिंदु एजेंडा रखा हुआ है। इसमें युवाओं के रोजगार, शिक्षा, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पेंशन जैसी बातें शामिल हैं। फिलहाल, 16 सितंबर को इस पार्टी का कोई विशेष कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: PM Modi in Purnia: पीएम मोदी ने बिहार की जनता से क्यों मांगी माफी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+