PM Modi in Purnia: पीएम मोदी ने बिहार की जनता से क्यों मांगी माफी?
PM Modi in Purnia: बिहार चुनाव 2025 से पहले 15 सितंबर (सोमवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने करोड़ों की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ हीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पूर्णिया को 36 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इसका उद्देश्य पूर्णिया क्षेत्र को प्रगति और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।
एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी सीधे जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी का भाजपा समर्थकों और पूर्णिया की जनता ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर भव्य स्वागत किया। हालांकि मंच पर पहुंचते ही देश के प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर पूर्णिया की जनता से माफी मांगी। आइए जानते हैं आखिर क्या वो वजह थी कि जो पीएम मोदी को माफी मांगनी पड़ी?

दरअसल, पीएम मोदी पूर्णिया में जनसभा कार्यक्रम में अपने निर्धारित समय से थोड़ी देरी से पहुंचे जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी। बिहारी भाषा में प्रमाण करके अपने भाषण शुरूआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 'सबसे पहले मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं। कोलकाता में मेरा कार्यक्रम थोड़ा लंबा हो गया, और इस वजह से मुझे यहाँ पहुंचने में देर हो गई। इसके बावजूद आप लोग इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने आए। आप इतने लंबे समय तक रुके। मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।''
पीएम मोदी के ये कहते ही महिलाएं और पुरुष हाथों में तिरंगा लहराते हुए खुशी जताते हुए नजर आईं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
यह घोषणा विशेष रूप से बिहार के युवाओं के लिए की गई है, जहां रोजगार एक प्रमुख मुद्दा रहा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार का ध्यान देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने पर है।












Click it and Unblock the Notifications