Bihar Survey 2025: नए सर्वे से बढ़ेगी प्रशांत किशोर की टेंशन, JDU के लिए आई राहत की खबर
Bihar Survey 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार करना शुरू कर दिया है। दोनों प्रमुख गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच हालिया सर्वे से प्रशांत किशोर को झटका लग सकता है और जेडीयू के लिए हल्की राहत की खबर जरूर है। सर्वे के रुझान बता रहे हैं कि बिहार में इस बार चुनाव काफी कड़े मुकाबले का हो सकता है। सीएम के लिए पहली पसंद लगातार तेजस्वी यादव बने हुए हैं। प्रशांत किशोर को जरूर इस हालिया सर्वे से झटका लग सकता है।
बिहार चुनाव से पहले कराए गए सर्वे में 3 से 10 सितंबर के बीच में ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों से चुनाव पर राय पूछी गई। इस सर्वे के नतीजों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद तेजस्वी यादव हैं। नीतीश कुमार दूसरे नंबर पर हैं जबकि प्रशांत किशोर तीसरे नंबर पर हैं। पीके की लोकप्रियता में यह गिरावट का असर नजर आ रहा है।

Bihar Survey: तेजस्वी मुख्यमंक्षी की पहली पसंद
इस सर्वे में 33.5 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव को ही अपनी पहली पसंद बताया है। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार हैं, जिन्हें 24 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। प्रशांत किशोर तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें सिर्फ 13.7 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया है। चिराग पासवान को 8.3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके परिवर्तन के दावे कर रहे हैं, लेकिन सर्वे के रुझान संकेत दे रहे हैं कि बिहार की जनता के लिए अभी वह विश्वसनीय विकल्प नहीं बने हैं।
यह भी पढे़ं: Bihar Chunav को लेकर Prashant Kishor का दावा, 'अगर जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें आई तो छोड़ दूंगा राजनीति'
Prashant Kishor की पार्टी के लिए चुनौतियां बड़ी?
प्रशांत किशोर का दावा है कि बिहार की जनता न तो तेजस्वी को चाहती है और न ही नीतीश कुमार को अब मौका देगी। जनसुराज एक विश्वसनीय विकल्प बन गया है। हालांकि, हालिया सर्वे के रुझान देखकर ऐसा लग रहा है कि पीके को पहला विकल्प मानने वाले लोगों की संख्या आज भी बहुत कम है। उन्हें सिर्फ 13.7 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया है। जनता के लिए सीएम फेस के लिए पहली पसंद तेजस्वी यादव ही हैं, जबकि नीतीश कुमार दूसरा विकल्प हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में चुनावी रुझान बदल भी सकते हैं।
यह भी पढे़ं: Prashant Kishor का बड़ा दावा,'Tejashwi Yadav को मैंने बनाया था 2020 में डिप्टी सीएम'












Click it and Unblock the Notifications