Bihar Chunav को लेकर Prashant Kishor का दावा, 'अगर जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें आई तो छोड़ दूंगा राजनीति'

Prashant Kishor Bihar Chunav: प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कई मीडिया इंटरव्यू में खुले तौर पर कहा है कि जेडीयू और नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन के लिए यह आखिरी चुनाव है। इस बीच उन्होंने अब एक बार फिर कहा कि अगर इस चुनाव में जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें आती हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके ने यह भी कहा कि इस चुनाव में तेजस्वी यादव और कांग्रेस को भी बड़ी हार देखनी होगी।

प्रशांत किशोर लगातार बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और पलायन रोकने के मुद्दे पर प्रचार कर रहे हैं। वह एनडीए के साथ ही आरजेडी और तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोलते रहे हैं। पीके का कहना है कि बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है और जनसुराज यह बदलाव लेकर आएगा।

Prashant Kishor Bihar Chunav

Prashant Kishor ने की JDU के खत्म होने की भविष्यवाणी

पीके ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि अगर इस चुनाव में जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो वह राजनीति से हमेशा के लिए संन्यास ले लेंगे। जनसुराज के संस्थापक ने कहा, 'जैसे पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 100 सीटें नहीं आएंगी, ये मैंने कहा था और साबित भी हुआ, वैसे ही इस चुनाव में जेडीयू को किसी सूरत में 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएगी। अगर JDU को इससे ज्यादा सीट आती है, तो मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा।' इसी दौरान पीके ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor का बड़ा दावा,'Tejashwi Yadav को मैंने बनाया था 2020 में डिप्टी सीएम'

Bihar Chunav में पीके की पार्टी बन सकती है गेम चेंजर?

प्रशांत किशोर ने जबसे अपनी पार्टी जनसुराज का गठन किया है, वह लगातार प्रदेश में रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। पीके की पार्टी को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों के बीच अलग-अलग राय है। कुछ एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि वह महागठबंधन को नुकसान पहुंचाएंगे तो कुछ कह रहे हैं कि वह एनडीए का गेम बिगाड़ेंगे। हालांकि, पीके का कहना है कि वह बिहार में बदलाव की बयार लेकर आएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत ने कई बार विवादित बयान भी दिए हैं। उन्होंने बीजेपी नेता संजय जायसवाल के लिए कहा था, 'जब गीदड़ की मौत आती है, तो शहर भागने लगता है।' उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor ने तेजस्वी यादव पर फिर साधा निशाना, राघोपुर का वीडियो शेयर कर मांगा हिसाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+