Bihar Chunav: अपने बयानों के लिए Chirag Pawan विपक्ष पर ही भड़के, 'NDA में फूट डालना चाहते हैं'
Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सभी राजनीतिक दल और गठबंधन अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान अपने बयानों की वजह से चर्चा में है। वह प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर लगातार नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि इस सरकार का हिस्सा होने पर शर्म आती है। हालांकि, अब अपने इन बयानों पर हुए विवाद के लिए उन्होंने विपक्षी दलों पर ही आरोप मढ़ा है।
चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई चुनावी जनसभाएं भी की हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक विधानसभा चुनाव को देखते हुए सक्रियता बढ़ गई है।

Chirag Paswan ने विपक्ष पर लगाया दरार डालने का आरोप
चिराग पासवान ने कहा कि मेरे बयानों को कुछ विपक्षी दलों ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। उन्होंने कहा, 'कुछ विपक्षी दलों ने राज्य के कानून-व्यवस्था पर मेरे पिछले बयानों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। उनकी कोशिश है कि किसी भी तरह से एनडीए में दरार डाल सकें और इसका फायदा उठाएं। मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि इनकी मंशा कभी सफल नहीं होगी। जान-बूझकर ये लोग जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन निजी स्वार्थ से प्रेरित लोगों को कहना चाहता हूं कि इनकी मंशा कभी कामयाब नहीं होगी।'
यह भी पढ़ें: Chirag Paswan कभी सरकार को घेरते हैं और कभी कहते हैं, 'नीतीश कुमार ही बनेंगे CM', क्या है उनका गेम प्लान?
चिराग ने नीतीश कुमार को बताया NDA का नेता
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर स्पष्ट कर देता हूं कि बिहार में एनडीए एकजुट है और हम पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा है और हम उनके चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे। जनता को और एनडीए के सभी घटक दलों को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। हमारा गठबंधन बिहार में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।'
यह भी पढ़ें: Chirag Paswan ने NDA छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, Bihar Chunav के लिए अपना एजेंडा भी किया साफ












Click it and Unblock the Notifications