Bihar Election 2025: नीतीश vs तेजस्वी: बिहार चुनाव से पहले जनता ने बताई अपनी पसंद, जानिए सर्वे का पूरा हाल
Bihar Election 2025: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है! जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2025 करीब आ रहा है, वैसे-वैसे जनता की पसंद और नेताओं की बेचैनी दोनों बढ़ रही हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है...क्योंकि जो नतीजे सोशल मीडिया पोल्स में आए हैं, वो किसी को भी चौंका सकते हैं -जनता का दिल जीत रहे हैं प्रशांत किशोर!
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वनइंडिया हिंदी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोल चलाय। जिसमें सवाल पूछा गया था 'बिहार में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आपकी पहली पसंद कौन?' लोगों ने जो जवाब दिया, वो चौंकाने वाले हैं। पब्लिक ने नीतीश कुमार से ज्यादा तेजस्वी यादव को पसंद किया है। नीतीश को 23% लोग फिर से सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं तेजस्वी को 42 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि प्रशांत किशोर को 24 प्रतिशत लोग बिहार के सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। चिराग पासवान को 11 फीसदी लोग बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
पोल नंबर 1 वनइंडिया
वनइंडिया हिंदी ने अपने फेसबुक पेज पर सवाल पूछा - "बिहार में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आपकी पहली पसंद कौन?"
जनता ने जो जवाब दिया...
🟢 तेजस्वी यादव - 42%
🔵 प्रशांत किशोर - 24%
🟡 नीतीश कुमार - 23%
🔴 चिराग पासवान - 11%
यहां तेजस्वी आगे जरूर हैं, लेकिन प्रशांत किशोर ने नीतीश को भी पीछे छोड़ दिया!
पोल नंबर 2: Live Cities
Live Cities चैनल ने भी अपने एक्स ( पूर्व ट्विटर) पोस्ट में पोल चलाया है। जिसमें उन्होंने सवला पूछा था 'बिहार के चुनाव में किस गठबंधन/पार्टी को आप वोट देंगे?' लोगों ने जवाब में कहा है कि नीतीश के नेतृत्व में NDA को 13.6%, तेजस्वी/ महागठबंधन को 34.8% वोट देंगे और प्रशांत किशोर की जनसुराज की को 51.6% वोट देंगे।
Live Cities ने पूछा -"बिहार के चुनाव में किस गठबंधन/पार्टी को आप वोट देंगे?"
🟡 NDA (नीतीश कुमार) - 13.6%
🔴 महागठबंधन (तेजस्वी यादव) - 34.8%
🟢 जनसुराज (प्रशांत किशोर) - 51.6%
यहां तो साफ-साफ जनता ने PK को सिर आंखों पर बिठा दिया!
पोल नंबर 3: वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर का सर्वे
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर ने हाल ही में अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक ऑनलाइन पोल कराया, जिसमें लोगों से पूछा गया - 'बिहार चुनाव में आप किस गठबंधन या पार्टी को वोट देंगे?'
जनता की राय कुछ यूं रही:
🟡 नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को सिर्फ 17.8% लोगों का समर्थन मिला।
🔴 वहीं तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को 38.6% वोट मिले।
🟢लेकिन सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा रहा प्रशांत किशोर की जनसुराज के पक्ष में - जिन्हें 43.6% लोगों ने वोट देने की बात कही।
▶️ आखिर क्या है PK का जादू?
तीनों पोल्स में एक बात साफ है - प्रशांत किशोर अब सिर्फ रणनीतिकार नहीं, लोगों की उम्मीद बनते जा रहे हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि लोगों के बीच परंपरागत सियासी विकल्पों के बजाय नई राजनीति को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, और जनसुराज की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।
प्रशांत किशोर ने राजनीति में नई हवा ला दी है। ना जाति का कार्ड, ना पुरानी सियासत...सिर्फ 'जन संवाद' और 'विकास की बात'। बिहार के युवा, महिलाएं और पढ़ा-लिखा तबका उन्हें नई उम्मीद के रूप में देख रहा है।
▶️ सियासत के पुराने दांव अब नहीं चलेंगे?
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों के पास अपना-अपना जनाधार है, लेकिन जनता बदलाव चाहती है -और वो बदलाव का नाम बनते जा रहे हैं प्रशांत किशोर।
क्या ये ओपिनियन पोल 2025 के नतीजों की झलक हैं? या फिर राजनीति एक बार फिर कुछ और रंग दिखाएगी? ये तो वक्त ही बताएगा...पर इतना तय है -बिहार की राजनीति अब पहले जैसी नहीं रहने वाली!












Click it and Unblock the Notifications