Viral Video: चोरी छिपे युवक ने रचाई दूसरी शादी, चप्पल से हुई पिटाई, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Bihar Sharif City Hospital Viral Video: चोरी छिपे एक शख्स ने दूसरी शादी कर ली, पहली पत्नी को इस मामले की जानकारी नहीं थी। पता चलने पर सड़क के बीच में ही पहली पत्नी ने हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

Viral Video: बिहार के नालंदा ज़िले से एक व्यक्ति की दो पत्नी का मामला सामने आया है। पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी की जानकारी नही थी। मामले की जानकारी होने पर पहली पत्नी ने पति की चप्पल से पिटाई कर दी। बीच सड़क पर हुए हाईवोल्टेज ड्रामा का वहा मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक व्यक्ति पर दो महिलाओं ने पति होने का दावा किया। दरअसल मछली मंडी (लहेरी थाना क्षेत्र, बिहार शरीफ) निवासी प्रेमजीत पेश से मज़दूर है। वह घर से दूर रहकर मज़दूरी करता था। प्रेमजीत कुमार ने तीन महीने पहले नवादा की रहने वाली अनीशा कुमारी से शादी रचा ली।
अनीशा कुमारी (प्रेमजीत की दूसरी पत्नी) के प्रेग्नेंट होने पर वह इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले कर गया था। प्रेमजीत की पहली पत्नी जुली कुमारी को जैसे ही इस बात की भनक लगी, वह अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल पहुंचने के बाद जूली अपने पति से बहस करने लगी।
बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया, अस्पताल से लेकर सड़क तक हाइवोल्टेज ड्रामा होने चला। पहली पत्नी ने चप्पल से पति की पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। पहली पत्नी का आरोप है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों के दो बच्ची भी हैं।
जूली का आरोप है कि प्रेमजीत ने प्रदेश में रहकर मज़दूरी करने की बात कह कर घर से निकला था। मजदूरी करने के नाम पर बाहर गया और दूसरी शादी रचा ली। धोखा देकर चोरी छिपे दूसरी शादी रचा कर कही और रह रहा था। वहीं पति प्रेमजीत का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती थी।
पत्नी की प्रताड़ना से तंगर आकर उसने नवादा कोर्ट में दूसरी शादी रचा ली। युवक ने कहा कि वह अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखूंगा, लेकिन पहली पत्नी मां के साथ रहेगी। हर महीने उसका खर्च दूंगा। वहीं दूसरी पत्नी के साथ वह खुद रहेगा। पति पत्नी और वो को लेकर सड़क पर ड्रामा देखते हुए भीड़ इकट्टा हो गई। प्रेमजीत भीड़ के बीच से दूसरी पत्नी को लेकर भाग गया। पहली पत्नी इंसाफ मांगने थाने गई।
ये भी पढ़ें:Urfi Javed की तरह अतरंगी कपड़ों में सड़क पर नाच रहा था युवक, खुद को बताया उर्फी का जबरा फैन












Click it and Unblock the Notifications