Video: Urfi Javed की तरह अतरंगी कपड़ों में सड़क पर नाच रहा था युवक, खुद को बताया उर्फी का जबरा फैन
Urfi Javed Bhagalpur Fans: अभिनेत्री उर्फी जावेद की तरह भागलपुर की सड़कों पर एक युवक अतरंगी कपड़े पहने वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Urfi Javed Fans In Bihar: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर दर्शकों के बीच अपने पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद का एक जबरा फैन भागलपुर (बिहार) के सड़कों पर दिखा। बीएड पास बृजेश कुमार का अतंरगी ड्रेस देख लोग भी हैरान रह गए।
Recommended Video
25 वर्षीय बृजेश ने खुद को उर्फी का सबसे बड़ा फैन बताते हुए कहा कि उसे उर्फी का स्टाइल काफी पसंद है। अब वह उर्फी की तरह ही मॉडलिंग करना चाहता है। उसने खुद के लिए न्यूज़ पेपर से कॉस्टयूम तैयार किया। अखबार से बना कपड़ा पहनकर सड़क पर निकल गया।
बृजेश की मानें तो बचपन से उसे मॉडलिंग का शौक था, स्कूल कॉलेजो में भी मॉडलिंग का छोटा मोटा काम करते रहता था। इसमे कैरियर तलाश की लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। टीवी चैनलों पर उर्फी जावेद के कॉस्ट्यूम्स डिजाइन उसे काफी पसंद आये। इसके बाद से ही वह उर्फी के मुरीद हो गए।
बृजेश को ब्लॉगिंग का भी शौक है, वह सोशल मीडिया पर ब्लॉगिंग का भी वीडियो डालता है। बृजेश के पहनावे को देख कर कुछ लोगों ने सराहना की, तो कुछ लोगों ने आलोचना की। लोगों द्वारा मज़ाक उड़ाने पर बृजेश ने हिम्मत नहीं हारी, बृजेश ने कहा कि उसका ख्वाब एक अच्छा मॉडल बनने का है और इसे साकार ज़रूर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications