दुल्हन को हुआ शक तो फेरों पर लिया 'Live टेस्ट', खुला राज, टूटी शादी

सारणः बिहार के सारण के हेतनपुर गांव में रविवार को शादी के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिससे सभी लोग हैरान हो गए। हैरानी की वजह थी दूल्हे का मंडप में बैठकर नोट गिनना। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। दूल्हा नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार के बाद शादी नहीं हो सकी और बारात वापस लौट आई।

 मंद बुद्धि था दूल्हा, दुल्हन कर दिया शादी से इनकार

मंद बुद्धि था दूल्हा, दुल्हन कर दिया शादी से इनकार

दरअसल, शादी टूटने की दो वजह थी दूल्हे का मंद बुद्धि होना और दुल्हन का स्मार्ट होना। दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने दूल्हे का लाइव टेस्ट लिया जिसमें वो फैल हो गया और दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया।

खुश था दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने कर दी ना

खुश था दूल्हा, लेकिन दुल्हन ने कर दी ना

इससे पहले घर में शादी के रीति-रिवाज चल रहे थे। दुल्हन समते पूरा परिवार खुश था। बारात आई और दुल्हन ने जयमाला की रश्म पूरी की। दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन और दूल्हा दोनों स्टेज पर बैठे। गांव के लोगों ने आशीर्वाद दिया। दूल्हे की खुशी उसके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। लेकिन उससे पहले ही दुल्हन को दूल्हे पर शक हो गया। दुल्हन को दूल्हा कुछ असामान्य लगा। दुल्हन ने ये बात अपने परिवार की एक महिला को बताई।

दूल्हा नहीं गिन सका नोट

दूल्हा नहीं गिन सका नोट

इसी दौरान दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा। महिलाओं ने दूल्हे को कुछ नोट दिए और उसे गिनने को कहा। नोटों को काफी देर तक हाथ में रखने के बाद भी दूल्हा नोट नहीं गिन सका। इस पर दुल्हन को गुस्सा आ गया और शादी करने से इनकार कर दिया। सुबह दोनों परिवार गांव के सरपंच की उपस्थिति में पंचायत हुई और शादी का सारा सामान लौटा दिया गया। इसके बाद लड़की की पंसद से धूमधाम से दूसरी जगह शादी की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+