Bihar Politics: बिहार में पूरे दिन चली सियासी गहमा-गहमी, जानें सभी बड़े अपडेट्स

Bihar RJD News: बिहार की सर्दी में इस वक्त सियासी पारा काफी गर्म है। नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने की खबरों के बीच सहयोगी दल आरजेडी ने अपना गेम प्लान मजबूत कर दिया है। ऐसे में शनिवार के दिन काफी बैठकों का दौर चला। बीजेपी, हम पार्टी से पहले आरजेडी ने अहम बैठक की, जिसमें सभी नेताओं ने हिस्सा लिया।

बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों को लेकर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। इस बीच शनिवार को पार्टियां एकजुट हुई। राजद की बैठक में पार्टी ने लालू यादव को राज्य की राजनीति में जो कुछ भी होता है, उस पर निर्णय लेने का अधिकार दिया।

Bihar RJD Plan

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का राजद ने हमेशा सम्मान किया है। तेजस्वी ने कहा, "कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं।" रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बिहार में खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी के साथ राजद विधायकों को पटना में ही रहने और अपने फोन बंद नहीं करने को कहा गया है।

क्या करेंगे नीतीश कुमार? बिहार में अब तक के बड़े अपडेट्स

  • पटना में जो कुछ भी हो रहा है, उसके वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस की ओर से पटना भेजा गया है।
  • कांग्रेस ने कहा कि पार्टी नीतीश कुमार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार को कई बार फोन किया, लेकिन नीतीश काफी व्यस्त हैं, इसलिए अभी तक बात नहीं हुई है।
  • शनिवार को आरजेडी की बैठक में तेजस्वी ने संकेत दिया कि कई अप्रत्याशित घटनाक्रम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे? 2005 से पहले बिहार में क्या था?" मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। अब, अधिक लोग हमारे साथ हैं। दो दशकों में जो कुछ भी अधूरा रह गया था, हम उसे हासिल करने में कामयाब रहे यह बहुत ही कम समय में किया गया- चाहे वह नौकरियां हों, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना हो। तेजस्वी ने साफ कहा, 'बिहार में अभी खेल होना बाकी है।'
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मैंने उन्हें जेडीयू नेतृत्व को पत्र लिखा है। और उनसे बात करने की कोशिश की है। मुझे स्पष्ट रूप से नहीं पता कि उनके मन में क्या है?"
  • शनिवार को बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी हुई, जो अब रविवार को 10 बजे फिर से होगी। हालांकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अभी भी सीएम हैं और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम हैं।
  • गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की राजनीतिक गतिविधियों पर बीजेपी की नजर है। उन्होंने कहा कि ना तो लालू यादव ने अभी कहा है कि हम चले गए हैं, ना ही नीतीश कुमार ने कहा है कि वह छोड़ेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी क्या कह सकती है?
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पवन भी मौजूद रहे। बैठक के बाद चिराग ने कहा, "पहले यह साफ हो जाना चाहिए कि क्या नीतीश कुमार एनडीए में आ रहे हैं और अगर आ रहे हैं तो इसका समय क्या है?"
  • इस सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने शनिवार को सामान्य दिनों की काम किया। उन्होंने बक्सर के ब्रह्मपुर में विकास कार्यों के दूसरे चरण की नींव रखी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे थे।
  • जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार नीतीश कुमार का अपमान किया। जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन में कभी भी किसी पद के लिए लालायित नहीं रहे, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के एक वर्ग ने उनका अपमान किया। नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक का संयोजक नामित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+